Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में हंगामा...हिंदू छात्रों की सुरक्षा में नमाज पढ़ी:मस्जिद का दरवाजा बंद करने पर छात्र संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग गिराई

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्र सभा, NSUI और AISA ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लाल बारादरी मस्जिद का दरवाजा बंद करने के खिलाफ छात्रों ने रविवार दोपहर पहले बैरिकेडिंग को गिराया। फिर नारेबाजी करते हुए बिल्डिंग के पास पहुंचे और वहां नमाज पढ़ी। शाम को वहीं पर इफ्तार भी किया। नमाज पढ़ने वाले छात्रों को मानव शृंखला बनाकर हिंदू छात्रों ने घेर लिया। जब वो नमाज पढ़कर उठे तब यह मानव शृंखला हटी। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना कोई नोटिस इस मस्जिद के दरवाजे को सील करके यहां दीवार खड़ा कर दी। उन्होंने सील किए गए दरवाजे को खुलवाने की मांग की। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… रविवार को लाल बारादरी परिसर में फेंसिंग लगाने के लिए खुदाई शुरू हुई। इस बीच मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी रही। निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में NSUI स्टूडेंट मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लाल बारादरी ASI द्वारा संरक्षित स्थल है, इसलिए बिना उसकी अनुमति के कोई भी कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता। कुछ स्टूडेंट्स का यह भी आरोप था कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस स्थल पर धर्म विशेष के लोगों की एंट्री रोकना चाहता है। इसी मकसद से यहां पूरे परिसर को सील किया जा रहा है। जो रुकावट पैदा करेगा, वो बचेगा नहीं लखनऊ विश्वविद्यालय की कुल सचिव भावना मिश्रा ने बताया कि लाल बारादरी बदहाल हालात में है। वहां फेंसिंग करवाने के लिए निर्माण अधीक्षक को कहा गया था। इस बीच हसनगंज पुलिस को भी पहले से अवगत कराकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा गया है। रविवार को काम शुरू किया गया है। इसमें जो लोग भी रुकावट पैदा करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। कुलसचिव कार्यालय ने जारी किया था पत्र एक पत्र रजिस्ट्रार की तरफ से निर्माण भवन के कार्य अधीक्षक को 2 फरवरी को भेजा गया था। इसमें फेंसिंग बनाने के लिए कहा गया था। इसके बाद रविवार को फेंसिंग बनाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद NSUI, समाजवादी छात्रसभा और AISA जैसे गुट के छात्रों ने प्रदर्शन कर फेंसिंग बनाने का विरोध किया। पढ़िए प्रदर्शनकारी छात्रों की बात… ‘यह दरवाजे पर नहीं, आस्था पर ताला लगा’ प्रदर्शन कर रहे समाजवादी छात्रसभा के उपाध्यक्ष महेंद्र ने कहा- मैं एक हिंदू हूं और मस्जिद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहा हूं। लखनऊ विश्वविद्यालय में सैकड़ों साल से यहां पर नमाज अदा की जा रही है। रमजान के महीने में इस मस्जिद को सील कर देना बेहद शर्मनाक है। यह दरवाजे पर ताला नहीं लगा है बल्कि आस्था पर ताला लगाया गया है। धार्मिक मूल्यों पर ताला लगाने की कोशिश की गई है। यह पूरी हरकत संविधान विरोधी है। आर्टिकल-25 धार्मिक स्वतंत्रता देता है और इस बात की इजाजत देता है कि हम अपने धर्म के हिसाब से धार्मिक कार्य करें। इस हिंदुस्तान में हमें पूजा करने, नमाज पढ़ने से रोक दिया जाएगा यह शर्मनाक है। ‘LU को भाजपा और RSS सांप्रदायिकता में झोंकना चाहते हैं’ छात्र प्रिंस प्रकाश ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय को भाजपा आरएसएस सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है। जब से नए वॉइस चांसलर यहां आए हैं, लगातार विवाद हो रहा है। नए वीसी के आने के बाद लगातार यहां पर भाजपा के कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दौरान आरएसएस और भाजपा से जुड़े हुए लोगों को ही आने की परमिशन होती है। जब मोहन भागवत आए थे तो विश्वविद्यालय के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए थे। स्टूडेंट तो दूर की बात है, प्रोफेसर नहीं घुस पा रहे थे। 50 से ज्यादा क्लासेस सस्पेंड हुई थी। छात्र अपने कैंपस में फ्री घूम नहीं पाते हैं। विश्वविद्यालय कैंपस को भाजपा का कार्यालय बना देना चाहते हैं। कमलेश तिवारी यहां निर्माण अधीक्षक हैं, मगर विश्वविद्यालय के मूलभूत सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं देते। पीने का पानी इतना घटिया है कि कोई पी नहीं सकता। विश्वविद्यालय की इमारत की लगातार छतें टूट रही हैं। पानी खराब है, शौचालय में सीट नहीं है, इस पर कोई ध्यान नहीं देता। लाल बारादरी से न जाने कितने छात्रों की यादें जुड़ी हुई हैं, उसे जबरदस्ती चुनवाया जा रहा है। जबरदस्ती तोड़कर फिर से बनवाई जा रही है। ‘सुबह दरवाजा खुला था, मैंने नमाज पढ़ी थी’ धरने पर बैठे तौकील गाजी ने कहा कि मस्जिद को बंद कर दिया गया है। सुबह मस्जिद का दरवाजा खुला हुआ था, मैंने नमाज पढ़ी थी। दोपहर में जब आए तो मस्जिद का दरवाजा बंद मिला। यहां पर तीन थानों की फोर्स लगा दी, मगर विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई भी व्यक्ति मिलने नहीं आया। यह मस्जिद 200 साल पुरानी है, जो विश्वविद्यालय के अंतर्गत नहीं आती है, एएसआई के अंतर्गत आती है। बिना किसी नोटिस के यहां पर ताला लगा देना निंदनीय है। जब तक कि हमें जवाब नहीं मिल जाएगा तब तक हम नहीं उठेंगे और सारी नमाज यहीं पढ़ेंगे। ‘RSS-BJP के लोग यहां आए, उसके बाद सीलिंग हुई’ अहमद रजा खान ने आरोप लगाया कि लंबे समय से यहां पर नमाज अदा होती आई है। विश्वविद्यालय कैंपस में हाल के दिनों में RSS-बीजेपी के कई दिग्गज लोग आए हैं। इसके बाद से ही इस परिसर को सील करने का निर्णय लिया गया है। आज कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची पर विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई मौके पर नहीं आया है। यहां धार्मिक उन्माद बढ़ाने की साजिश हो रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… डॉ. मोहन भागवत बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवसाय नहीं : धूल का एक कण भी धर्म से अलग नहीं हो सकता, लखनऊ में छात्रों से संवाद किया लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा- शिक्षा और स्वास्थ्य मूलभूत आवश्यकताएं हैं, इन्हें व्यवसाय नहीं बनाया जा सकता। दोनों क्षेत्र समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुलभ होने चाहिए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेन डेड मरीज ने 3 लोगों को नया जीवन दिया:2 को आंखों की रोशनी मिली; लखनऊ पुलिस ने 18 मिनट में 19km दूर पहुंचाया लिवर
    Next Article
    महिला ने युवक को 35 सेकंड में 37 चप्पलें मारीं,VIDEO:अलीगढ़ में पति ने पकड़कर जमीन पर पटका, फिर लात-घूसों से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment