Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने युवक को 35 सेकंड में 37 चप्पलें मारीं,VIDEO:अलीगढ़ में पति ने पकड़कर जमीन पर पटका, फिर लात-घूसों से पीटा

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में एक महिला युवक की हरकतों से काफी परेशान थी। रविवार दोपहर बाइक से जा रहे युवक को महिला के पति ने खींचकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद महिला ने उस पर चप्पलों की बरसात कर दी। करीब 35 सेकेंड में महिला ने युवक के मुंह और गाल पर 37 चप्पलें मारी। इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह पूरी घटना गंगीरी कोतवाली के गेट के ठीक सामने का है। 35 सेकेंड में जड़ीं 37 चप्पलें 52 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि केसरिया साड़ी पहने एक महिला जमीन पर पड़े युवक को चप्पल से मार रही है। इस दौरान महिला का पति औरेंज शर्ट और सफेद पैंट पहने हैं। पति युवक को जमीन पर गिराकर उसके दोनों हाथ थामे हुए है और बार-बार कहता है- मार इसे चप्पल से। पीड़ित युवक ने सफेद शर्ट और काले पैंट पहने हुए हैं। इसके बाद महिला लगातार युवक पर प्रहार करती रहती है। शुरुआती 10 सेकंड में उसने सिर, गर्दन और पीठ पर 12 बार चप्पल मारी। अगले 20 सेकंड में 20 से अधिक बार प्रहार किए। अंतिम 5 सेकंड में उसने 5 और बार चप्पल से पीटा। कुल मिलाकर 35 सेकंड में 37 बार युवक पर प्रहार किया गया। हालांकि, बीच-बीच में महिला उसे लात से भी मारती है। पिटाई के बाद युवक बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच में हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस युवक और महिला के पति को थाने ले गई। वहीं, महिला एक हाथ में चप्पल और दूसरे हाथ में अपने बच्चे को पकड़े थाने के अंदर जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला.. महिला के चरित्र पर युवक सवाल उठा रहा था गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया- मेरे गांव का ही एक युवक और उसका भाई लंबे समय से मुझे परेशान कर रहे थे। वह लगातार मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे थे। इसी वजह से मैं रविवार को अपने पति के साथ कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाइक से खींचकर जमीन पर पटका वहां पर मौजूद लोगों ने बताया- जैसे ही वह कोतवाली के बाहर चौराहे पर पहुंची, तो आरोपी युवक बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इस पर महिला के पति ने दौड़कर उसे बाइक से नीचे खींच लिया। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर युवक को जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि, काफी देर तक युवक की पिटाई जारी रही और तभी पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद युवक और महिला के पति को थाने ले जाया गया। शांतिभंग के आरोप में युवक को थाने ले जाया गया सीओ संजीव तोमर ने बताया कि युवक की हरकतों से परेशान महिला ने उसे पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। महिला ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। इसलिए फिलहाल युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद बाकी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में हंगामा...हिंदू छात्रों की सुरक्षा में नमाज पढ़ी:मस्जिद का दरवाजा बंद करने पर छात्र संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग गिराई
    Next Article
    लखनऊ में आमोद आश्रम की लोकगीत कार्यशाला का समापन:65 से अधिक महिलाओं ने होली गीतों की प्रस्तुति दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment