Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर के नझाई बाजार से अतिक्रमण हटाया गया:दुकानदारों ने विरोध किया, 6 के चालान काटे गए

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर के नझाई बाजार में बुधवार को नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर सब्जी, फल और अन्य सामग्री रखकर कब्जा करने वाले दुकानदारों को हटाया गया। अभियान का दुकानदारों ने विरोध किया और बड़े दुकानदारों के अतिक्रमण को पहले हटाने की मांग की। कार्रवाई के तहत 6 दुकानदारों के चालान भी काटे गए। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटाया। अधिशासी अधिकारी ने सभी सब्जी, फल और अन्य दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी दुकानदार पालिका की सड़क, पटरी या नालियों पर अवैध रूप से सामग्री रखकर अतिक्रमण करेगा, तो उसे हटाकर सामग्री जब्त कर ली जाएगी। इस अभियान के दौरान पालिका ने 6 दुकानदारों से कुल 31 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इनमें सूर्यांश अग्रवाल से 25 हजार रुपये, मोहम्मद स्वराज से 1 हजार रुपये, चांद खां से 1 हजार रुपये, अशोक कुमार साहू से 1 हजार रुपये, मोहम्मद जाबिर से 1 हजार रुपये और मोहम्मद पप्पू से 1 हजार रुपये का जुर्माना शामिल है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अतिक्रमण प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, अवर अभियंता खुशबू खान, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, नजूल लिपिक सुधीर रावत, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार और गैरेज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में रमजान का पवित्र महीना कल से शुरू:पहला रोजा गुरुवार को, हाथरस में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग
    Next Article
    खलीलाबाद में इन जगहों पर चार दिन बिजली कटौती:नए फीडर का होगा काम, सुबह से दोपहर तक आपूर्ति रहेगी बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment