Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रमजान का पवित्र महीना कल से शुरू:पहला रोजा गुरुवार को, हाथरस में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    रमजान का पवित्र महीना कल से शुरू हो रहा है। इस पाक महीने का पहला रोजा गुरुवार को रखा जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लोग इस आध्यात्मिक महीने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस अहमद अब्बासी ने कहा कि अल्लाह के प्यारे नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम ने फरमाया है कि रमजान हर इंसान पर फर्ज है और यह हर बुरी बला से बचाता है। इस महीने में हर मोमिन को रोजा रखने के साथ-साथ खैरात, जकात और इमदाद करने पर जोर दिया गया है। नगर पालिका प्रशासन से की मांग रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए, ऑल इंडिया अब्बासी महासभा और मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने हाथरस नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से विशेष मांग की है। उन्होंने रमजान के दौरान शहर में साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने की अपील की है। यह मांग ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस अहमद अब्बासी, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी, इरफान अहमद कुरैशी, कुर्बान अली शहजादा, मुश्ताक कुरैशी, आबाद कुरैशी, शाहिद कुरैशी, साबिर हुसैन, बबलू कुरैशी सहित अन्य लोगों ने की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पेन से 4884 मील दूर काशी में माफलदा की परफॉर्मेंस:कथक और संगीत पर दर्शक झूम उठे, बोलीं- गंगा और शिव का दर्शन हुआ
    Next Article
    ललितपुर के नझाई बाजार से अतिक्रमण हटाया गया:दुकानदारों ने विरोध किया, 6 के चालान काटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment