Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 112 के पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, VIDEO:आरोपियों पर FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में डायल 112 के पुलिसकर्मियों के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट का एक वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना दो दिन पहले हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश में जुट गई है। पीआरवी 112 के चालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार, 14 मार्च को दोपहर 12:40 बजे थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हिंगौरा चौराहे के पास हुई थी। एंबुलेंस स्टाफ एक कॉल पर हिंगौरा गया हुआ था, जिसके बाद सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची थी। मौके पर मौजूद मलू उर्फ मलखान सिंह पुत्र रामसेवक यादव और दीपक नामक युवकों ने सुरेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने आरोपी मलू उर्फ मलखान और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट का यह वीडियो सोमवार शाम को सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपनी टीमें सक्रिय कर दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चलाया गया चेकिंग अभियान:बिना हेलमेट बाइकर्स और ब्लैक फिल्म लगी कार पर कार्रवाई, रेसिंग में छात्र की मौत के बाद एक्टिव हुई पुलिस
    Next Article
    STF ने आगरा में पकड़ा रायपुर जेल से फरार बंदी:मथुरा में पहचान छिपाकर RO का काम करता था, दोस्त के आधार कार्ड का करता था इस्तेमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment