Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 20 लाख की ठगी का आरोप:लोन सब्सिडी का लालच देकर मशीनरी हड़पी, FIR दर्ज कर जांच शुरू

    3 hours ago

    2

    0

    ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला रावतयाना निवासी एक युवक ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने लोन राशि और सब्सिडी का पैसा हड़पकर मशीनरी भी हड़प ली है। रावतयाना निवासी अमन झा ने पुलिस को बताया कि एनएच-44 झांसी-ललितपुर रोड पर बड़ी नहर के पास उनकी पारिवारिक दुकान शिवलाल झाँ को किराए पर दी गई थी। इस दुकान में शिवलाल के साथ सरदार मनोज सिंह (पिता बलराम सिंह, निवासी बांसी, थाना जखौरा) पार्टनरशिप में काम करता था। एक दिन दुकान पर बैठे अमन के पिता ने अपने बड़े बेटे अमित झाँ को बीएएमएस कराने की चर्चा की। इसी दौरान सरदार मनोज सिंह ने उन्हें विश्वास में लिया और कहा कि बैंक में उसकी अच्छी पहचान है, वह कम ब्याज पर लोन और सरकारी सब्सिडी दिलवा देगा। आवश्यक दस्तावेज सरदार मनोज सिंह को सौंप दिए आरोपी ने कुल 50 लाख रुपये (30 लाख लिमिट + 20 लाख सीसी कैश क्रेडिट) के दो लोन स्वीकृत करवाने का झांसा दिया। साथ ही 17.50 लाख रुपये सरकारी सब्सिडी और 7.50 लाख रुपये अन्य सब्सिडी का लालच भी दिया। परिवार ने भरोसा कर सभी आवश्यक दस्तावेज सरदार मनोज सिंह को सौंप दिए। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 8 लाख रुपये सी.ए., पंजाब नेशनल बैंक (गुडलक होटल शाखा) के तत्कालीन मैनेजर और खादी उद्योग कर्मचारियों के नाम से निकाले। इसके अलावा, 18 लाख रुपये की मशीनरी अपनी फर्मों 'रूप एग्रो इंडस्ट्रीज', 'शिवा इंडस्ट्रीज' (राइस मिल रोड, टिब्बी हरिसिंह बाला, सरदोईगढ़, पंजाब) और 'कुमार ट्रेडर्स' (चौकाबाग, ललितपुर) से मंगवाई। उसने 1,65,280 रुपये एफडी के नाम पर अपने खाते में भी डलवा लिए। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी मंगवाई गई मशीनरी में जानबूझकर कई पार्ट्स नहीं लगवाए गए, जिसके कारण वह बंद पड़ी है। जब परिवार ने मशीनरी पूरी करवाने या पैसा वापस करने को कहा तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में पता चला कि वह इसी तरह कई अन्य लोगों से भी ठगी कर चुका है। शिकायतकर्ता अमन झा ने बताया कि उनके पिता की सारी जमा पूंजी और मां मीना कुमारी के नाम का लोन भी ठगा गया है। अब वे लोन की किस्तें भरने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और माता-पिता बीमार हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'महिलाओं के लिए राजनीति में भागीदारी और आसान होगी':प्रयागराज में महिला आरक्षण विधेयक पर बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति
    Next Article
    मेरठ में झाड़ी में मिली बुजुर्ग की लाश:परतापुर में किराए पर रहता था, हत्या या हादसा; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment