Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'महिलाओं के लिए राजनीति में भागीदारी और आसान होगी':प्रयागराज में महिला आरक्षण विधेयक पर बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति

    2 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकतंत्र, महिला आरक्षण और चुनावी माहौल जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने मतदान करने वाले मतदाताओं और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन की सराहना की, वहीं महिला आरक्षण को लेकर कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। लोकतंत्र में जनता की भूमिका अहम बताई साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है, जहां जनता को अपनी सरकार चुनने का पूरा अधिकार है। जिन राज्यों में मतदान हुआ है, वहां मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में विश्वास जताया है, जो सराहनीय है। महिला आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। गार्गी, मैत्रेयी और जीजाबाई जैसे उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अब राजनीति में भी उनकी भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने नारी वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर जताई चिंता पश्चिम बंगाल के चुनावी हालात पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर भरोसा नहीं कर रहे हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने राजनीतिक दलों को सलाह दी कि वे जनता पर विश्वास रखें, क्योंकि अंतिम निर्णय जनता ही करती है। नतीजों पर टिप्पणी से किया इनकार उन्होंने साफ कहा कि चुनाव के संभावित नतीजों पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है। सभी दलों को अपने तरीके से चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया की गरिमा बनी रहनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    150 साल पुरानी थी किनारी बाजार में गिरी बिल्डिंग:चपेट में आई एक दुकान, दूसरी में दरार, पीछे चल रहा था काम, लोग बोले लापरवाही से हुआ हादसा
    Next Article
    ललितपुर में 20 लाख की ठगी का आरोप:लोन सब्सिडी का लालच देकर मशीनरी हड़पी, FIR दर्ज कर जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment