Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने वाला गिरफ्तार:फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती से रुपये मांगने का आरोप, महोबा का रहने वाला है आरोपी

    18 hours ago

    1

    0

    ललितपुर साइबर पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी की पहचान महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम गहरा निवासी भवानी शंकर उर्फ भोला पुत्र पुरुषार्थीकान्त के रूप में हुई है। साइबर थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि महोबा के कबरई थाना अंतर्गत ग्राम गहरा निवासी भवानी शंकर उर्फ भोला ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। आरोपी ने इस आईडी से युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं और आपत्तिजनक शब्द लिखे। इसके साथ ही, आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर वायरल करने की धमकी दी और अवैध रूप से रुपयों की मांग की। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना, ललितपुर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए स्क्रीनशॉट और अन्य दस्तावेजों का अवलोकन तथा तकनीकी विश्लेषण किया गया। संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर प्राप्त विवरण के आधार पर अभियुक्त भवानी शंकर उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर थाना निरीक्षक मुनेश भारती शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होगा होगा फ्लावर शो:नगर निगम में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त ने की बैठक
    Next Article
    नोएडा में 2.2 लाख करोड़ का AI हब:AM Group और UP सरकार के बीच हुआ MOU, 289 एकड़ जमीन पर बनेगा प्लांट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment