Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट:CM योगी ने महिला लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद, डीएम-विधायक ने बांटे प्रशस्ति पत्र

    19 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'सशक्त मंच से शक्ति का सम्मान' थीम पर एक 'सशक्त नारी सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विकास भवन सभागार में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने की। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन और रुचिका बुंदेला सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, मेधावी बालिकाओं और नन्ही बच्चियों को प्रशस्ति पत्र व योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने 'आत्ममंथन' और 'सारथी' सहित अन्य पुस्तकों का भी विमोचन किया। उन्होंने विभिन्न जिलों की लाभार्थी महिलाओं से वर्चुअल संवाद कर उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने पर बधाई दी। इस मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ललितपुर के विकास भवन सभागार में भी दिखाया गया। ललितपुर में आयोजित समारोह में सदर विधायक, महिला आयोग की सदस्य और नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बताया। उन्होंने कहा कि आज हर नारी स्वयं को सुरक्षित महसूस करती है और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रही है। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मिशन शक्ति, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला कोष योजना, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही, आयुष्मान जन आरोग्य योजना और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया जैसे कई सकारात्मक कार्यों और उनसे महिलाओं के जीवन में आ रहे बदलावों पर प्रकाश डाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला दिवस पर सरकार के खिलाफ गरजी महिलाएं:मैनपुरी सपा कार्यालय में महिला शक्ति का प्रदर्शन
    Next Article
    अब्दुल्लाह सलीम का सिर लाने पर 21 लाख देगी हियुवा:वाराणसी में मौलाना के खिलाफ ऐलान, CM योगी की मां को अपशब्द बोलने पर फूंका पुतला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment