Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या:जंगल में ले जाकर जलाया, ग्रामीणों ने शव जलते देखा, चप्पलों से हुई पहचान; पति गिरफ्तार

    17 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में गुरुवार को एक व्यक्ति ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने कच्चे रास्ते के पास जलता हुआ शव देखा और तुरंत मड़ावरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मड़ावरा और मदनपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव लगभग पूरी तरह जल चुका था। देखिए घटनाथल की तीन तस्वीरें... शव के पास मिली चप्पलों से हुई पहचान मड़ावरा थाना क्षेत्र में सौंरई और उल्दना खुर्द गांव के बीच शव मिला था। जंगल का यह हिस्सा धौरीसागर मार्ग से करीब 3 किमी अंदर है और दोनों गांवों के बीच लगभग 5 किमी लंबी वन पट्टी आती है। घटनास्थल के पास पड़ी चप्पलों के आधार पर मृतका की पहचान आरती (25), पत्नी रामगोपाल, निवासी ग्राम सौल्दा, थाना मदनपुर, के रूप में हुई। मृतका का मायका बानपुर में है। उसके पिता कृपाल मौके पर पहुंचे और चप्पलों से पहचान की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में उम्र 30 वर्ष बताई गई थी, जबकि वास्तविक उम्र लगभग 25 वर्ष है।। पति से चल रहा था विवाद, पिता ने पहले ही जताया था शक मृतका के पिता ने बताया कि आरती कुछ दिनों से तनाव में थी और पति से विवाद बढ़ गया था। बुधवार को उससे अंतिम बातचीत हुई थी, जिसमें उसने तेरहवीं में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पिता ने शुरू से ही दामाद पर संदेह जताया था और शव मिलने के बाद पिता ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए संदिग्ध पति को हिरासत में ले लिया। मृतक आरती अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। फॉरेंसिक टीम को मिले चाकू, चूड़ियां और शराब के पाउच फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए, जिनमें टूटी हुई चूड़ियां, बाल, एक चाकू और शराब के खाली पाउच शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि ये साक्ष्य घटना की कड़ियों को जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। पति ने अवैध संबंधों के शक में की हत्या अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति रामगोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि पति ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में यह घटना अंजाम दी। आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरा गुनाह इतना.. मैं मुसलमान हूं:वाराणसी के दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण के लिए टूट रहे घर-मकान, लोगों में नाराजगी
    Next Article
    नोएडा में 1 हजार करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण:17 अप्रैल को मनेगा स्थापना दिवस, 450 करोड़ से बना है प्रशासनिक भवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment