Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बी फार्मा छात्र हत्याकांड के आरोपियों से मुठभेड़:के 25-25 हजार का इनाम था, एक के पैर में लगी गोली, दूसरे ने सरेंडर किया

    12 hours ago

    3

    0

    ललितपुर में बी फार्मा छात्र भूपेन्द्र अहिरवार उर्फ छोटू हत्याकांड में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपए के इनामी दो आरोपियों से मंगलवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। कोतवाली सदर पुलिस की राजघाट के पास सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच आरोपियों से मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 21 वर्षीय पंकज सहरिया पुत्र कोमल सहरिया निवासी गोविंद नगर, धुरा बाजार के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल पंकज सहरिया को पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं दूसरा आरोपी 24 वर्षीय अजय अहिरवार पुत्र राधेलाल निवासी ग्राम रघुनाथपुरा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों आरोपी बी फार्मा छात्र भूपेन्द्र अहिरवार उर्फ छोटू की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे और उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने घायल आरोपी पंकज सहरिया के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। वहीं अजय अहिरवार के कब्जे से एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में जुटी थी टीम पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में सीओ सिटी अजय कुमार के नेतृत्व में कोतवाली सदर प्रभारी अनुराग अवस्थी पुलिस टीम के साथ हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान राजघाट के पास तड़के पुलिस टीम का आरोपियों से सामना हो गया। पुलिस के अनुसार फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पंकज घायल हुआ, जबकि अजय ने सरेंडर कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुई थी छात्र की हत्या की वारदात बता दें कि 28 अगस्त की रात करीब 9:24 बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मसौरा कलां निवासी और वर्तमान में पटेल नगर में रहने वाला 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र भूपेंद्र अहिरवार उर्फ छोटू मवेशी बाजार पहुंचा था। आरोप है कि वहां 6 से अधिक आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए वह कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान के पास पहुंचा, जहां आरोपियों ने ईंट-पत्थर और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पूरी घटना शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अजय रजक, पुष्य प्रताप सिंह, करन कुशवाहा, रुपेश और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सीसीटीवी जांच में अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियां जुटाईं। जांच में हत्याकांड में अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश और तलाश तेज कर दी। 4 अक्टूबर को भी एक आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया था बी फार्मा छात्र हत्याकांड में पुलिस ने 4 अक्टूबर की सुबह प्रताप उर्फ रोली रजक निवासी रावतयाना, चौकाबाग ललितपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसके पैर में भी गोली लगी थी। हत्याकांड में नामजद कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाढ़ में मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट:सीतापुर में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ
    Next Article
    महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment