Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बदला मौसम, तेज हवा-बारिश से फसलें खराब:इंटरनेट सेवा ठप, आकाशीय बिजली से किशोर की मौत

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में गुरुवार रात मौसम बदलने से तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे व्यापक नुकसान हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं, ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और शहर में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। यह घटना गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे ग्राम जरावली में हुई। बारिश के दौरान घर के बाहर सामान उठा रहे 15 वर्षीय अभिराज पुत्र प्रसन्न पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास खंड बिरधा के ग्राम कुमारौल के विजयपुरा में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे। इससे कई किसानों के खेतों में कटी पड़ी और खड़ी गेहूं की फसलें खराब हो गईं। इसी गांव की निवासी रामदुलारी नामक महिला के घर का टीन टूट गया, हालांकि वह और उसके बच्चे बाल-बाल बच गए। बारिश से उनका घरेलू सामान भीग गया। तेज हवा के कारण ललितपुर शहर में स्टेशन मार्ग पर अपर जिलाधिकारी आवास के सामने डिवाइडर पर लगा लगभग 30 फीट ऊंचा लोहे का होर्डिंग पोल गिर गया। इससे वहां से गुजर रही बीएसएनएल की इंटरनेट केबल टूट गई, जिसके परिणामस्वरूप रेलवे स्टेशन सहित कई इलाकों में इंटरनेट सेवा ठप हो गई। शहर में अन्य स्थानों पर भी कई होर्डिंग गिरे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिर पर वार करने से हुई थी शीला की मौत:पीएम रिपोर्ट में खुलासा, 4 जगह मिले चोट के निशान, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    विधायक ने बिजली अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, VIDEO:SDM की मौजूदगी में SDO को घूसखोर बताया, कहा- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment