Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिर पर वार करने से हुई थी शीला की मौत:पीएम रिपोर्ट में खुलासा, 4 जगह मिले चोट के निशान, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवाल गांव में 5 दिन से गायब 25 वर्षीय शीला का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। देहात कोतवाली पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम में आज आई रिपोर्ट से शीला की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के शरीर पर चार जगह चोट के निशान मिले हैं। इनमें सबसे गंभीर चोट सिर पर थी। सिर पर वार करके ही शीला की हत्या की गई थी। हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने से पहले उसके हाथ रस्सी से बांध दिए थे और उसका ही दुपट्टा उस पर डाल कर गन्ने के खेत में ही शव को छोड़कर करके फरार हो गए थे। सिर पर वार से हत्या की पुष्टि होने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे गोंडा पुलिस ने राहत की सांस ली है। हत्या के खुलासे के लिए लगाई गई 4 टीमें परिजनों ने पहले ही प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस अब अन्य कई बिंदुओं पर भी विस्तार से जांच कर रही है। बताया गया कि शीला 29 मार्च को दोपहर से ही बिना बताए घर से गायब थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। 30 मार्च को परिजनों ने गोंडा के देहात कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं गोंडा देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर चार जगह चोट के निशान मिले हैं। सिर में अधिक चोट लगने के कारण शॉक से शीला की मौत हुई है।हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप के आरोपों से घिरे ब्रजेश को जिला मंत्री बनाया:मुरादाबाद में 48 घंटे BJP नेता की चौखट पर बैठी रही थी पीड़िता; दागियों की भरमार
    Next Article
    ललितपुर में बदला मौसम, तेज हवा-बारिश से फसलें खराब:इंटरनेट सेवा ठप, आकाशीय बिजली से किशोर की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment