Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में छात्र ने सुसाइड किया था:बहनोई पर उत्पीड़न का आरोप, बहन की शिकायत पर FIR दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के गोविंद सागर बांध में 16 फरवरी सोमवार को 16 वर्षीय छात्र हर्षित उर्फ चिंटू का शव मिला था। इस मामले में मृतक की बहन की शिकायत पर उसके बहनोई सहित दो लोगों के खिलाफ उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला चौबेयाना निवासी हर्षिता पत्नी लोकेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई हर्षित उर्फ चिंटू का शव 16 फरवरी को गोविंद सागर बांध में मिला था। हर्षिता के अनुसार, हर्षित पिछले करीब आठ दिनों से मानसिक तनाव में था। उसने परिवार को बताया था कि अजयगढ़ जिला पन्ना, मध्यप्रदेश निवासी लोकेश कुमार मांझी पुत्र जगदीश प्रसाद रैकवार और उसके परिजन उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष द्वारा बार-बार धमकाने और भविष्य बर्बाद करने की बात कहने से हर्षित गहरे अवसाद में चला गया था। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन मानसिक दबाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पीडि़ता ने स्पष्ट आरोप लगाया कि लोकेश कुमार मांझी और उसके परिजनों की प्रताड़ना के कारण ही उसके भाई ने अपनी जीवन लीला समाप्त की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सीमा प्रजापति को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में युवती ने सुसाइड किया:वैलेंटाइन-डे से लापता थी, पंखे से लटका मिला शव
    Next Article
    सदर विधायक ने सदन में रखीं कई महत्वपूर्ण मांगें:ललितपुर में इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स कॉलेज की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment