Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में एआरटीओ ने काटा चालान:नाराज ट्रक ड्राइवर ने हाईवे पर लगाया जाम, आधे घंटे यातायात बाधित

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में एआरटीओ द्वारा चालान काटे जाने से नाराज एक ट्रक चालक ने सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे-44 पर अपना ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया। इस घटना से लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित नवीन गल्ला मंडी के पीछे सागर की ओर जाने वाली एनएच-44 की एक लाइन पर हुई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जाम लगाने वाले ट्रक चालक की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी सूबेदार के रूप में हुई। उसने आरोप लगाया कि ललितपुर एआरटीओ ने उसकी गाड़ी का बेवजह चालान काटा, जबकि अन्य ट्रक चालकों से पैसे लेकर उन्हें जाने दिया गया। सूबेदार ने एआरटीओ पर खुलेआम 'लूट' मचाने का भी आरोप लगाया। यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक सूबेदार को समझाया। उनके समझाने के बाद चालक ने अपना ट्रक हटाया और लगभग आधे घंटे बाद जाम खुल सका। सूबेदार पलवल से ट्रक लेकर सागर की ओर जा रहा था, तभी ललितपुर में यह घटना हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रामादेवी चौराहे पर डीसीएम ने नर्स को कुचला:साथी घायल, राहगीर बाल-बाल बचे; नो एंट्री खुलते ही हुआ हादसा
    Next Article
    प्राचार्य की कोशिशों से मेडिकल कालेज की राह आसान होगी:सामने रेलवे ओवरब्रिज बनने व अकबरपुर हाईवे के फोरलेन बनने से मार्ग है संकरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment