Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रामादेवी चौराहे पर डीसीएम ने नर्स को कुचला:साथी घायल, राहगीर बाल-बाल बचे; नो एंट्री खुलते ही हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रामादेवी चौराहे पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार डीसीएम ने एक नर्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय अनामिका शुक्ला के रूप में हुई है, जो श्यामनगर जा रही थी। चकेरी के काजीखेड़ा निवासी अरविंद सक्सेना अपनी स्कूटी पर अनामिका को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। रात करीब 10:20 बजे रामादेवी चौराहे से 200 मीटर आगे एक डीसीएम ने पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चला रहे अरविंद सक्सेना दूर जा गिरे और अनामिका डीसीएम के टायरों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अरविंद भी इस हादसे में घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद सक्सेना ने बताया कि अनामिका अपनी बहन पूजा शुक्ला के साथ श्यामनगर में किराए के मकान में रहती थी। वह मूलरूप से फतेहपुर के बिंदकी की रहने वाली थी। अनामिका और उसकी बहन पूजा दोनों रामादेवी स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स थीं। हादसे के बाद डीसीएम चालक रामादेवी से टाटमील की ओर भागने लगा। राहगीरों ने करीब 450 मीटर पीछा कर उसे रोका, उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। चर्चा है कि चालक नशे में था। भागने के दौरान कई राहगीर भी बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा रात 10 बजे 'नो एंट्री' खुलने के तुरंत बाद हुआ। 'नो एंट्री' खुलते ही बड़े वाहन तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ने लगे थे। डीसीएम के अलावा भी कई अन्य बड़े वाहन ओवरस्पीड में गुजर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में राजगीर मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत:सब्जी लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की तलाश जारी
    Next Article
    ललितपुर में एआरटीओ ने काटा चालान:नाराज ट्रक ड्राइवर ने हाईवे पर लगाया जाम, आधे घंटे यातायात बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment