Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में फौजी की पत्नी से छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न:सोशल मीडिया पर फर्जी ID से धमकाया, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

    9 hours ago

    1

    0

    ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और साइबर उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली सदर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति फौज में कार्यरत हैं। कुछ समय से पति से विवाद चल रहा है, जिसका फायदा उठाकर नझाई बाजार निवासी विशाल, तालाबपुरा निवासी छोटे और एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहे हैं। महिला के अनुसार, जब भी वह घर से बाहर निकलती हैं, आरोपी उनका पीछा करते हैं और रास्ते में अश्लील इशारे व अभद्र टिप्पणियां करते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने कई बार गाली-गलौज की और डराने-धमकाने का प्रयास किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी रात में उनके घर का दरवाजा खटखटाते हैं और अश्लील पर्चियां घर के अंदर फेंककर भाग जाते हैं। इस कारण पूरा परिवार दहशत में है और महिला घर में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। आरोपियों द्वारा अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप और सामान्य संदेशों के जरिए लगातार अश्लील टेक्स्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। वे महिला पर बात करने और मिलने का दबाव बनाते हैं। मना करने पर आरोपी धमकी देते हैं कि उनके पास महिला के आपत्तिजनक वीडियो हैं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने कई बार जान से मारने की धमकी दी है। लगातार हो रहे इस उत्पीड़न के कारण पीड़िता और उसका परिवार भय और मानसिक तनाव में जी रहा है। मामले की गंभीरता को बढ़ाते हुए महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके बेटे के नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बनाई है, जिसका उद्देश्य उनकी सामाजिक छवि को खराब करना है। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रशांत राणा को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के स्कूल में बच्चों के ब्रेन वॉश का आरोप:पांचवीं तक मान्यता लेकर हाईस्कूल के एडमिशन ले रहे थे, BSA ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    एसपी विद्यासागर मिश्र ने तीन कोतवालों का तबादला किया:फारुख हत्याकांड के विरोध के बीच देर रात जारी हुए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment