Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में गैस सिलेंडर टैक्सी से यात्री टैक्सी टकराई:हादसे में पांच घायल, चालक गंभीर हालत में झांसी रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर-महरौनी मार्ग पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। गैस सिलेंडर ले जा रही टैक्सी में पीछे से एक यात्री टैक्सी ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टैक्सी चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने गैस टैक्सी के चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया। यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे हुई। अरिहंत गैस एजेंसी की टैक्सी गैस सिलेंडर लेकर खितवांस से महरौनी रोड पर लौट रही थी। पटसेमरा गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही एक सवारी टैक्सी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे गैस टैक्सी पलट गई। हादसे में राजेंद्र सिंह, गोविंद नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामशाह, अर्जुन खिरिया निवासी सत्यप्रकाश पुत्र पुरुषोत्तम, जीरोन निवासी हरपाल पुत्र कोमलचंद्र और प्रदीप जैन पुत्र सुंदर लाल जैन घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गैस एजेंसी के कर्मचारी (टैक्सी चालक) मनोज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी रेफर किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की टक्कर से लखीमपुर के युवक की मौत:बाइक से दिल्ली जा रहे थे, साथी गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    रिकी पोंटिंग ने भी माना टीम इंडिया का लोहा, बताया T20I क्रिकेट की अब तक की सबसे मजबूत टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment