Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में गौशाला में सीडीओ ने किया नंदी पूजन:अधिकारियों-ग्रामवासियों ने गो संरक्षण-संवर्धन का लिया संकल्प

    10 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर कल्याणपुरा गौशाला में नंदी पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शेषनाथ चौहान ने गोवंश की पूजा-अर्चना की और अधिकारियों व ग्रामवासियों को गो संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प दिलाया। सीडीओ शेषनाथ चौहान ने गोवंश को माला पहनाकर विधिविधान से नंदी पूजन किया। उन्होंने गोवंश को हरा चारा और गुड़ भी खिलाया। यह आयोजन सरकार के निर्णय के तहत प्रदेश के सभी अस्थायी व स्थायी गो आश्रय स्थलों पर महाशिवरात्रि के अवसर पर नंदी पूजन कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। पूजन के उपरांत सीडीओ ने गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गौशाला में 1312 गोवंश संरक्षित पाए गए। साथ ही, 150 क्विंटल भूसा, 36 क्विंटल चुनी और 54 क्विंटल साइलेज उपलब्ध मिला। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को गौशाला में सफाई व्यवस्था सुधारने और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गर्मी के मौसम में गोवंश को पानी की कमी न हो। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को हरा चारा की बुवाई कराने और सघन वाटिका का निरीक्षण करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान सिंह, खंड विकास अधिकारी मोहम्मद इरशाद, ग्राम प्रधान, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत सचिव और गौशाला के कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में बस-बाइक टक्कर में युवक की मौत, साथी घायल:बेवर के मोटा रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने बस जब्त की
    Next Article
    VHP-बजरंग दल ने की इंडिया की जीत की प्रार्थना:संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजा की, डाक कांवड़ चढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment