Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तबादला आदेश के बाद 3 करोड़ भुगतान का आरोप:DM ने सीडीओ और CDO ने CMO को कार्यवाही के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या। पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान पर तबादला आदेश के बाद तीन करोड़ रुपये के भुगतान के आरोप हैं। साथ ही सीएमएसडी स्टोर के इंचार्ज की मिलीभगत से बड़ी मात्रा में दवा, उपकरण आदि की आपूर्ति कराने का दावा भी किया गया है। बलरामपुर के भाजपा विधायक व एक सामाजिक कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। इससे पहले भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने तत्कालीन सीएमओ रहे डाक्टर सुशील कुमार बनियान के खिलाफ सीएम से कई गंभीर शिकायत की थी।एडी हेल्थ ने इस शिकायत की जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। भाजपा विधायक पल्टूराम ने 24 जनवरी को शिकायत की बलरामपुर सदर के भाजपा विधायक पल्टूराम ने 24 जनवरी को जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तत्कालीन सीएमओ ने अल्प सेवाकाल में सीएमएसडी स्टोर इंचार्ज संतराम के साथ मिलीभगत करके दवाओं, उपकरण व अन्य सामग्रियों की बड़े स्तर पर आपूर्ति कराई। संबंधित स्टोर इंचार्ज 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पूर्व सीएमओ के खिलाफ शासन व निदेशालय स्तर पर जांच चल रही है। सीएमएसडी स्टोर इंचार्ज के सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान रोकने की मांग उन्होंने तबादला होने के बाद भी लगभग तीन करोड़ रुपये का भुगतान करा दिया। आरोप है कि भौतिक अभिलेख पूर्ण किए बिना ही कोषागार व अन्य माध्यमों से भुगतान कराया गया है। विधायक ने जांच पूरी होने तक सीएमएसडी स्टोर इंचार्ज के सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान रोकने, सभी खरीद व भुगतान की गहन और निष्पक्ष जांच कराने, अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संस्थान के स्टेट चेयरमैन व सिद्धार्थनगर ढेगरूआ, भरौली निवासी जनार्दन पाठक ने भी इसी मामले में डीएम से शिकायत की है। दोनों शिकायती पत्रों का संज्ञान लेकर डीएम ने सीडीओ और सीडीओ ने सीएमओ को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के नाम पर ठगी का प्रयास:हैकर ने व्हाट्सएप से मांगे पैसे, शिकायत दर्ज
    Next Article
    मथुरा में ट्रेन में आग लगने की अफवाह:धुआं निकलता देख यात्रियों में मची अफरा तफरी, अझाई छाता स्टेशन के बीच रोकी ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment