Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर होगी कार्रवाई:DM ने ज्यादा फीस, विशेष दुकान से सामान खरीदने पर जांच के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होने के साथ ही निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से अधिक शुल्क वसूलने और विशिष्ट दुकानों से जूते, मोजे, किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करने की शिकायतें सामने आई हैं। इन शिकायतों के कारण अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और छात्रों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। इन सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के साथ बैठक की। उन्होंने जिले के सभी निजी और स्ववित्तपोषित विद्यालयों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विद्यालय नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि जिले में निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय न तो अधिक फीस वसूल सकते हैं और न ही बच्चों व अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से जूते, मोजे, किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य कर सकते हैं। शासन द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के संबंध में डीआईओएस और बीएसए से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इस जांच में अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि वे सभी विद्यालयों की बिंदुवार जांच करें। इसमें यह देखा जाएगा कि विद्यालयों की शुल्क संरचना अधिनियम की धारा-3 (7) और 4 का पालन कर रही है या नहीं। इसके अतिरिक्त, यह भी जांचा जाएगा कि धारा-3(8) के प्रावधानों के तहत कोई कैपिटेशन शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है। साथ ही, धारा-3(10) के अनुसार, छात्रों को किसी विशिष्ट दुकान से पुस्तकें, जूते, मोजे या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में तेज आंधी से पेड़ गिरे:कारें और ई-रिक्शा दबे, बिजली का खंभा टूटा; कई कॉलोनियों में बिजली सप्लाई ठप
    Next Article
    CSJMU फूड साइंस में बीएससी व एग्री बिजनेस मैनेजमेंट पढ़ाएगा:बीएससी व एमएमसी के साथ एमबीए कोर्स में एडमिशन शुरु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment