Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में 1.02 करोड़ रुपए का प्यून घोटाला:ट्रेजरी ऑफिसर ने मानी गलती, वर्कलोड को बताया वजह

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में शिक्षा विभाग और कोषागार की कथित मिलीभगत से हुए 1 करोड़ 2 लाख रुपये के गबन मामले में नया मोड़ आया है। इस घोटाले के केंद्र में आए ट्रेजरी ऑफिसर सुरेश कुमार यादव ने कैमरे के सामने अपनी विफलता स्वीकार की है। करोड़ों रुपये के इस हेरफेर पर जब ट्रेजरी ऑफिसर सुरेश कुमार यादव से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका दोष वर्कलोड पर मढ़ दिया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले का कार्यभार होने के कारण काम का बोझ अधिक था, जिससे यह चूक हुई। भौतिक सत्यापन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाए। ट्रेजरी ऑफिसर ने कोषागार प्रणाली की खामियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रेजरी के पास ऐसा कोई तंत्र नहीं है, जिससे यह पता चल सके कि जिस व्यक्ति के नाम पर पैसा भेजा जा रहा है, वह खाता वास्तव में उसी का है या किसी अन्य का। यह बयान सरकारी बैंकिंग सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रियाओं पर प्रश्नचिह्न लगाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राजीव कुमार ने इस मामले में अपने चपरासी इल्हाम शम्सी और उसकी पत्नी अर्शी खातून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर 1.02 करोड़ रुपये का गबन किया है। हालांकि, मामले की जांच में कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए हैं। जिस समय यह घोटाला हुआ, DIOS कार्यालय के लेखा अधिकारी का प्रभार भी ट्रेजरी ऑफिसर सुरेश यादव के पास था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अकेले इतनी बड़ी राशि का गबन कैसे कर सकता है, जबकि भुगतान की जिम्मेदारी ट्रेजरी ऑफिसर की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ज्वैलर्स के यहां एक करोड़ की ठगी:पेयमेंट किसी का, गहने लेकर कोई और हो गया फरार, पुलिस छानबीन में जुटी
    Next Article
    अलीगढ़ की जामा मस्जिद से चांद की तस्दीक:19 से रखा जाएगा पहला रोजा, रूयते हिलाल कमेटी ने किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment