Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में पीस कमेटी बैठक, डीएम ने दिए निर्देश:त्योहारों पर कोई नई परंपरा शुरू नहीं करने की अपील

    16 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मंगलवार शाम पीस कमेटी की बैठक की। उन्होंने सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने 19 मार्च से 26 मार्च तक चैत्र नवरात्रि, 20 मार्च को रमजान माह का अलविदा जुमा, 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती सहित अप्रैल माह में पड़ने वाले विभिन्न त्योहारों पर चर्चा की। उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए निर्देश दिए कि जनपदवासी हर त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाते आ रहे हैं, और इस परंपरा को बनाए रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शोभायात्रा के मार्गों पर यातायात नियंत्रण करने के निर्देश डीएम ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने, निर्बाध पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, कम ऊंचाई पर लगे तारों की ऊंचाई बढ़ाने, धार्मिक स्थलों के आसपास समुचित सफाई कराने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रभारी को जुलूस व शोभा यात्राओं के मार्गों पर यातायात नियंत्रण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अधिकांश नगरवासियों और प्रबुद्धजनों ने अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों की खराब स्थिति पर रोष व्यक्त किया। इस पर जिलाधिकारी ने जल निगम नगरीय के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तीन दिन के भीतर सड़कें दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि खराब सड़कों की सूची बना ली गई है और जल्द ही इनकी समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने ईद-उल-फितर और रमजान माह के आखिरी जुमा को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार परंपरागत तरीके से मनाए जाएंगे और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए। मस्जिदों तथा ईदगाहों के आसपास आवारा पशुओं का विचरण प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन त्योहारों के अवसर पर विद्युत एवं जलापूर्ति अनवरत रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद डीआईजी बोले- ईद पर गैर परंपरागत काम नहीं होगा:संभल एसपी कार्यालय, दो थानों का किया निरीक्षण, अच्छे माहौल में ईद मनाने के निर्देश
    Next Article
    5 दहेज आरोपियों को आजीवन कारावास:फतेहपुर कोर्ट ने 10 हजार जुर्माने के साथ सुनाई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment