Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में साहू समाज ने मनाई मां कर्मा बाई जयंती:5 किमी दूरी तक निकली शोभायात्रा, अध्यक्ष ने आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में रविवार को साहू समाज द्वारा मां कर्मा बाई की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में पांच किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ नदीपुरा स्थित रामराजा मंदिर से हुआ। इसमें सबसे आगे धर्मध्वजा लिए लोग घोड़ों पर सवार थे, उनके पीछे हजारों महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थीं। देखिए 5 तस्वीरें…. वहीं छात्राएं करतब दिखा रही थीं, जबकि हाथ ठेलों पर मां कर्मा बाई और अन्य महापुरुषों के चित्र रखे थे। लोग डीजे पर बज रहे धार्मिक गानों पर नाचते-थिरकते हुए चल रहे थे। यह शोभायात्रा नदीपुरा से होते हुए सावरकर चौक, घंटाघर, तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा और पुराना सूचना केंद्र से गुजरते हुए नई बस्ती स्थित साहू समाज मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि मां कर्मा बाई भगवान कृष्ण की भक्त थीं और उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित किया। उन्होंने समाज के लोगों से मां कर्मा बाई के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। शोभायात्रा में वरिष्ठ नेता छक्की लाल साहू, अमान साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, महेंद्र साहू, रितेश साहू, डॉ. रामगोपाल साहू, संजय साहू, राजेश साहू, रामसेवक साहू, भगत राठौर और प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-SI पेपर के नाम पर ठगी करने वाला गैंग पकड़ा:टेलीग्राम पर चल रहा ठगी का नेटवर्क, एसटीएफ ने राजस्थान में 3 को पकड़ा
    Next Article
    देवर ने भाभी पर धारदार हथियार से किया हमला:जेवर मांगने पर हुआ विवाद, ससुराल पक्ष पर शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment