Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-SI पेपर के नाम पर ठगी करने वाला गैंग पकड़ा:टेलीग्राम पर चल रहा ठगी का नेटवर्क, एसटीएफ ने राजस्थान में 3 को पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रुपये लेने वाले तीन आरोपियों को राजस्थान पुलिस और यूपी एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित मीणा जिला सवाई माधोपुर, शाहिद पुत्र अब्दुल कलाम निवासी सवाई माधोपुर और साजिद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी नीम चौकी विसायती मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को शाम 7:49 बजे साइबर पुलिस थाना सवाई माधोपुर (राजस्थान) क्षेत्र से तीनों की गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर निगरानी के दौरान पता चला कि कुछ चैनलों के माध्यम से UP SI भर्ती परीक्षा-2025 का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रुपये वसूले जा रहे हैं। इस सूचना पर निरीक्षक यतीन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, आरक्षी प्रदीप कुमार और आरक्षी हरपाल सिंह की टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान में दबिश देकर स्थानीय पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे चलता था ठगी का खेल पूछताछ में आरोपी शाहिद ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले उसकी मुलाकात साजिद से हुई थी। साजिद ने उसे बैंक खाता और सिम कार्ड उपलब्ध कराने के बदले रुपये देने की बात कही। इसके बाद शाहिद ने पंजाब बैंक और यूनियन बैंक में खाते खुलवाकर एक सिम कार्ड साजिद को दे दिया। आरोपी साजिद ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहचान सुमित मीणा से हुई थी। सुमित ने उसे 13,500 रुपये देकर सिम और बैंक खाता किट उपलब्ध कराने को कहा था। इसके बाद सुमित मीणा ने “Ruselt Panel” नाम से टेलीग्राम ग्रुप बनाकर अभ्यर्थियों को जोड़ना शुरू किया। परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे लेने लगा। गिरफ्तार आरोपियों को साइबर पुलिस स्टेशन सवाई माधोपुर में दर्ज मुकदमे में न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में तेंदुए ने किसान पर किया हमला:भूसा गोदाम में तीन घंटे से छिपा, वीडियो बनाने की कोशिश में हुआ घायल
    Next Article
    ललितपुर में साहू समाज ने मनाई मां कर्मा बाई जयंती:5 किमी दूरी तक निकली शोभायात्रा, अध्यक्ष ने आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment