Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता के शव को तीसरी बार में दी गई मुखग्नि:सुल्तानपुर में दो बार अंतिम संस्कार से रोका गया; भाई ने पुलिस पर दबाव का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के शुकुल उमरी गांव में एक विवाहिता के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद सामने आया है। धोपाप घाट पर कल्पना नामक महिला के शव को दो बार चिता पर रखने के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। आखिरकार, तीसरी बार में मृतका के बेटे ने मुखाग्नि दी। मृतका के भाई ने पुलिस पर दबाव डालकर अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाया है। दरअसल, 42 वर्षीय कल्पना, पत्नी रामबलि, की गुरुवार शाम घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना तक नहीं दी गई। मृतका के भाई ने बताया कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उनके अनुसार, कल्पना के गले पर फांसी का फंदा लगा हुआ था और उसकी पीठ पर चोट के गहरे निशान भी मिले थे। भाई ने आरोप लगाया कि बच्चों को सिखा-पढ़ाकर रस्सी को जला दिया गया है, और यह सीधा फांसी देकर हत्या का मामला है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। शनिवार को जब शव धोपाप घाट ले जाया गया और मृतका का बेटा आदित्य मुखाग्नि देने लगा, तो मृतका की मौसी ने अंतिम संस्कार रोक दिया। उन्होंने शव को दफनाने की बात कही, जिसके बाद अंतिम संस्कार रोक दिया गया। सीओ लंभुआ अर्पित कपूर ने परिजनों को समझाया-बुझाया। जब वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए, तो दोबारा एक युवक ने इसमें बाधा डाली, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आखिरकार, तीसरी बार में कल्पना का अंतिम संस्कार संपन्न हो सका। सीओ अर्पित कपूर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे आवेदन दें, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर पति के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में SI परीक्षा में 1732 अनुपस्थित रहे:सीसीटीवी से रखी गई निगरानी, स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं
    Next Article
    श्री राम यंत्र की स्थापना मंदिर में 18 मार्च को:संत-महंत और 3500 कार्यकर्ता समारोह में होंगे शामिल,  राम मंदिर पहुंचकर राष्ट्रपति करेंगी ‘श्री राम यंत्र’ का पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment