Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में उप निरीक्षक परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक:नकलविहीन आयोजन को लेकर डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 8 केंद्रों पर नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी केंद्र पर नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी से निरंतर निगरानी डीएम ने सभी मजिस्ट्रेटों को परीक्षा के दौरान केंद्रों का सघन भ्रमण करने और निगरानी रखने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने को कहा गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निरंतर निगरानी की जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, चश्मा, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों, कर्मचारियों और परीक्षार्थियों की गहन जांच की जाएगी। सही परीक्षार्थी ही परीक्षा दें, यह सुनिश्चित करने के लिए फेस रिकॉग्नाइजेशन गंभीरता से किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जो परीक्षाओं को निर्बाध रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने दोहराया कि किसी को भी केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी और परीक्षा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। यदि कोई अराजक तत्व परीक्षा में बाधा डालने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा विभाग को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पैरामेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक ने जल जीवन मिशन का रियलिटी चेक किया:कहां- मंत्री ने 20 दिन का समय दिया, 38 दिन बाद भी योजनाएं अधूरी; SIT जांच की मांग
    Next Article
    रामपुर में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी पर समीक्षा:डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment