Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर मेडिकल कॉलेज में अब SNCU की सुविधा:सांसद अनुराग शर्मा ने उद्घाटन किया, नवजात बच्चों को मिल सकेगा इलाज

    1 hour ago

    1

    0

    सांसद अनुराग शर्मा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को ललितपुर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'डबल इंजन' सरकार हर नागरिक तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में 18 बेड उपलब्ध हैं, जो नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बाद, सांसद अनुराग शर्मा गिन्नौट बाग में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित एक विशेष शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को और एडीप (ADIP) योजना के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अंत्योदय की भावना साकार हो रही है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सम्मानजनक जीवन और सुलभ सुविधाएं प्रदान करना है। सांसद ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा जिले में प्रायोजित विकास कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराई जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से बात कर गांवों की सड़कों की स्थिति की सूची तैयार करें। शहरी पेयजल आपूर्ति के संबंध में, एडीएम नमामि गंगे को जलाशयों के निर्माण की प्रतिदिन समीक्षा करने और साप्ताहिक रूप से जिलाधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुनानगर युवक मर्डर केस, पत्नी-रिश्तेदार पर केस:दोनों फरार, छत पर मिला था अर्धनग्न शव, पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार
    Next Article
    महाराजगंज में पुस्तक प्रदर्शनी में लोगों ने खरीदी किताबें:साहित्य, कला और विज्ञान से जुड़ी पुस्तकों में युवाओं ने दिखाई रुचि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment