Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर युवक मर्डर केस, पत्नी-रिश्तेदार पर केस:दोनों फरार, छत पर मिला था अर्धनग्न शव, पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार

    3 hours ago

    1

    0

    यमुनानगर के जगाधरी क्षेत्र में किराए के मकान की छत पर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसे रिश्तेदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। मृतक के परिजनों के न आने पर शव का अभी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था, जिसकी पहचान 35 वर्षीय गुंजन कुमार मूल निवासी गांव कपूरपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। हाल ही में वह यमुना विहार कॉलोनी, हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास किराए पर रह रहा था। मकान मालिक दीपक सलोनिया ने मृतक की पत्नी सुषमा उर्फ रानी और उसके रिश्तेदार आकाश सारस्वत पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बाद में पत्नी का रिश्तेदार आकर रहने लगा हनुमान गेट निवासी दीपक सलोनिया ने पुलिस को बताया कि वह सलोनिया फोटो स्टूडियो चलाता है। उसकी यमुना विहार कॉलोनी में अपनी दुकान के ऊपर बने दो मंजिला मकान का एक हिस्सा 24 अगस्त 2024 को गुंजन कुमार को 2500 रुपए महीना किराए पर दिया था। गुंजन खाने की रेहड़ी लगाता था। गुंजन अपनी पत्नी सुषमा उर्फ रानी के साथ वहां रह रहा था। कुछ दिनों पहले सुषमा का रिश्तेदार आकाश सारस्वत भी उनके साथ रहने लगा था। वीरवार को दोपहर करीब 1:40 बजे दीपक सलोनिया को उनके एक अन्य किराएदार आदित्य जैन ने फोन पर सूचना दी कि गुंजन के मकान और सीढ़ियों का दरवाजा खुला पड़ा है और अंदर कोई हलचल नहीं हो रही। गले में परना लिपटा, नाक से खून बह रहा सूचना मिलते ही दीपक मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमरे का सामान बिखरा हुआ था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि गुंजन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ था। इसके बाद दीपक ने पड़ोस से सीढ़ी लेकर छत पर जाकर देखा तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। छत पर गुंजन कुमार केवल अंडरवियर में कंबल पर मृत अवस्था में पड़ा था। उसके गले में पीले रंग का परना कसकर लपेटा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान थे और नाक से खून बहा हुआ था। मौके से पत्नी सुषमा उर्फ रानी और उसका रिश्तेदार आकाश गायब थे। पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश घबराए मकान मालिक ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बुडिया गेट के इंचार्ज एसआई राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मकान मालिक दीपक सलोनिया के बयान के आधार पर थाना शहर जगाधरी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पत्नी और उसके रिश्तेदार की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुबई में बैठे माफिया की 275 करोड़ की संपत्ति कुर्क:यूपी का टॉप-10 माफिया है पूर्व MLC हाजी इकबाल; सहारनपुर में 52 केस
    Next Article
    ललितपुर मेडिकल कॉलेज में अब SNCU की सुविधा:सांसद अनुराग शर्मा ने उद्घाटन किया, नवजात बच्चों को मिल सकेगा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment