Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर पुलिस ने 117 खोए मोबाइल बरामद किए:होली से पहले मालिकों को लौटाए, 22 लाख रुपए है कीमत

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर पुलिस ने होली पर्व से पहले 117 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ये मोबाइल फोन वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने बताया कि ये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन देश के कई राज्यों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न स्थानों से बरामद किए गए थे। ये फोन अक्सर रास्ते में या भीड़भाड़ वाले इलाकों में गिर गए थे। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त खोए हुए मोबाइल फोन से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लिया था। इसके बाद सर्विलांस टीम और थानों पर गठित टीमों द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान की सफलता में सर्विलांस टीम और थानों पर गठित टीमों का अथक प्रयास रहा। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरुण कुमार (प्रभारी सर्विलांस ललितपुर), उपनिरीक्षक अतुल तिवारी (प्रभारी स्वाट टीम), हेड कांस्टेबल जिनेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल मो. आमिर और कांस्टेबल मोहित सिंह (सर्विलांस सेल) शामिल थे। इन सभी पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर कफन, फूल और अगरबत्ती लगाई:कानपुर में टूटी सड़क के विरोध में सड़क पर उतरे, नारेबाजी की
    Next Article
    आजाद अधिकार सेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment