Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर कफन, फूल और अगरबत्ती लगाई:कानपुर में टूटी सड़क के विरोध में सड़क पर उतरे, नारेबाजी की

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में टूटी सड़कों के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जूही डिपो चौराहे पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सड़क पर खड़े होकर श्रद्धांजलि दी। टूटी सड़क पर कफन, फूल, अगरबत्ती और दीपक जलाए। रामधुन गाते हुए लोगों ने शासन, प्रशासन, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं और जमकर नारेबाजी की गई। वीआईपी दौरा होता है तो केवल उस रूट की सड़कें ठीक कर दी जाती हैं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा- कानपुर की खराब सड़कों से आम जनता बहुत परेशान है। त्योहार और परीक्षाएं हैं, लेकिन प्रशासन को फर्क नहीं पड़ रहा है। खासकर कानपुर दक्षिण के जूही, बर्रा, फजलगंज, ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर, यशोदा नगर, नौबस्ता, जाजमऊ, लालबंगला और विष्णुपुरी समेत कई इलाकों की हालत बेहद खराब है। पवन गुप्ता ने कहा- जब कोई वीआईपी दौरा होता है तो केवल उनके रूट की सड़कें ठीक कर दी जाती हैं, जबकि बाकी शहर की हालत जस की तस रहती है। टूटी सड़कों की वजह से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं और वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसकी वजह से लोगो को अपने वाहन की बार-बार मरम्मत करानी पड़ती है। स्मार्ट सिटी का वादा किया गया था पवन गुप्ता ने कहा- कानपुर के लोग सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें अच्छी सड़कें तक नहीं मिल रही हैं। स्मार्ट सिटी का वादा किया गया था। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि होली, रमजान और परीक्षाओं के समय खराब सड़कों की वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। प्रदर्शन में हरीश बाजपेई, नरेश पाठक, डॉ. संतोष त्रिपाठी, रामस्वरूप तिवारी, आनंद शुक्ला, मोहित दीक्षित, कमलाकांत तिवारी, अजय तिवारी, रमाकांत मिश्रा, राजेश गौतम, सुरेंद्र भदौरिया, अखिल गुप्ता, राज किशोर वर्मा। अजय सिंह, मनोज अवस्थी, मुकेश दुबे, शिवबालक दुबे, रुक्मा देवी, मो. अजीम, अश्वनी शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, राकेश साहू, विजय त्रिवेदी, रमेश चंद्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में महिला से छेड़छाड़ के दोषी को सजा:दुष्कर्म के प्रयास का आरोप से बरी, 6500 रुपए का अर्थदंड लगाया
    Next Article
    ललितपुर पुलिस ने 117 खोए मोबाइल बरामद किए:होली से पहले मालिकों को लौटाए, 22 लाख रुपए है कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment