Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने की समीक्षा बैठक:बिजली, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिए सख्त निर्देश, बोले- भ्रष्ट लाइनमैनों पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद को प्रथम स्थान मिलने पर जिलाधिकारी और टीम को बधाई दी गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने अधिकारियों को इसी मनोवेग के साथ आगे भी प्रदर्शन बनाए रखने के निर्देश दिए। किसानों के उत्पीड़न पर सख्ती विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बकाएदार किसानों का लाइनमैन या विजिलेंस द्वारा उत्पीड़न न किया जाए। सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और विभागीय अधिकारी किसानों के मामलों का त्वरित निस्तारण करें। भ्रष्ट लाइनमैनों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा में किसान सम्मान निधि योजना में जनपद के ‘बॉटम फाइव’ में होने पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों का भुगतान और सब्सिडी नहीं रुकनी चाहिए। आधुनिक खेती अपनाने पर जोर एकीकृत बागवानी (उद्यान) की समीक्षा करते हुए मंत्री ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने बताया कि सरकार कृषि संयंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध करा रही है, जिसका लाभ लेकर किसान आय बढ़ा सकते हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अगली बैठक में परम्परागत खेती से हटकर आधुनिक तकनीक अपनाने वाले कम से कम पांच किसानों को बुलाकर सम्मानित किया जाए तथा उनके उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाए। पीएम सूर्यघर और आवास योजना की समीक्षा मंत्री ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को सोलर संयंत्र लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सर्वे कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं पर जोर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान मेडिकल कॉलेज में बिजली और पानी का कनेक्शन शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने मेडिकल कॉलेज के आसपास पानी की टंकी निर्माण का सुझाव दिया, जिसे बैठक के मिनट्स में शामिल किया गया। वित्तीय वर्ष के लक्ष्य समय से पूर्ण करने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, इसलिए सभी विभाग अपने लक्ष्य और विकास कार्य समय से पूर्ण करें। पर्यटन विभाग को भी चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कार्य पूरे करने और अगले वर्ष के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर प्रस्ताव भेजने को कहा गया। टूलकिट वितरण कर स्वरोजगार को बढ़ावा बैठक के बाद प्रभारी मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दो लाभार्थी राजमिस्त्रियों को टूलकिट वितरित की और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक समेत अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसएसपी ने शांति व सौहार्द की अपील, सेन्ट्रल पीस कमेटी की हुई बैठक
    Next Article
    उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी:रश्मिका ने साउथ स्टार संग लिए फेरे; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्मों को निभाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment