Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसएसपी ने शांति व सौहार्द की अपील, सेन्ट्रल पीस कमेटी की हुई बैठक

    2 hours ago

    1

    0

    आगामी होलिका दहन, होली, रमजान माह, नवरात्रि और ईद-उल-फितर जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस लाइन स्थित आरटीसी सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता निखिल टीकाराम फूंडे एवं डॉ. गौरव ग्रोवर ने की। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एसपी ग्रामीण, संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा सेन्ट्रल पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और समिति सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, समन्वय और गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा के अनुरूप मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक के दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, यातायात एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर डीएम-एसपी, सीजेएम ने जिला जेल का किया निरीक्षण:बंदियों की समस्याएं सुनीं, व्यवस्थाओं का जायजा लिया
    Next Article
    ललितपुर प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने की समीक्षा बैठक:बिजली, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिए सख्त निर्देश, बोले- भ्रष्ट लाइनमैनों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment