Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस

    13 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, 26 अगस्त की विभिन्न फाइल से बुधवार दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-खेल14: खेल मोदी युवा खिलाड़ी खेलो इंडिया संवाद: मोदी युवाओं को खेलकूद अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ में युवाओं से बातचीत करेंगे जो देश की खेल यात्रा में युवाओं को शामिल करने, उनकी आकांक्षाओं को साझा करने और मजबूत युवा-नेतृत्व वाले ‘विकसित भारत’ के लिए विचार जानने के प्रयासों का हिस्सा है।दि6: कांग्रेस खरगे महंगाई त्यौहारों से पहले महंगाई से ध्यान भटकाने वाले स्टंट में जुटी भाजपा : खरगे नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि ‘‘ध्यान भटकाने वाले स्टंट’’ और ‘‘बेतुकी बातों’’ में उलझाकर महंगाई के मुद्दे से बचने की कोशिश की जा रही है।दि5: संसद तृणमूल बागी अयोग्यता संबंधी याचिका पर लोकसभा सचिवालय ने तृणमूल के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किए नयी दिल्ली, लोकसभा सचिवालय ने तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को, उन्हें दल-बदल रोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित करने के अनुरोध वाली तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर उनसे जवाब मांगा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।प्रादे28: कृति विज्ञापन विवाद के बाद आभूषण ब्रांड जीवा ने कृति सैनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन हटाया मुंबई, आभूषण बनाने वाले ब्रांड जीवा ने बुधवार को कहा कि उसने रक्षाबंधन के लिए अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर बनाया गया अपना विज्ञापन हटा दिया है। विज्ञापन में अभिनेत्री द्वारा पहने गए कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जतायी थी।प्रादे13: कर्नाटक आरएसएस प्रियंक आरएसएस के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं : कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे बेंगलुरु, कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ सांप्रदायिक दंगों या अन्य अपराधों का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।वि15: अमेरिका वीजा आव्रजन रिपोर्ट ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन पर कड़ाई के बीच दुनिया भर में वीजा आवेदनों की कार्रवाई पर लगाई रोक : रिपोर्ट वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने दुनिया भर में सभी अप्रवासी वीजा आवेदनों पर रोक लगा दी है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि विदेश मंत्रालय उन आवेदकों के लिए पाबंदियां सख्त करना और उनकी पहुंच सीमित करना चाहता है, जिन पर योग्य अमेरिकियों के लिए निर्धारित अमेरिकी ‘सरकारी लाभों’ पर निर्भर होने की आशंका हो सकती है। ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।वि18: पाकिस्तान दूसरी लीड आग पाकिस्तान के एक अस्पताल में आग लगने से 14 शिशुओं की मौत : प्राधिकारी इस्लामाबाद, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक प्रमुख अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में बुधवार को भीषण आग लगने से कम से कम 14 नवजात शिशुओं की मौत हो गयी। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।अर्थ7: सीतारमण निवेश भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, निवेश के मजबूत अवसर उपलब्ध: सीतारमण वॉशिंगटन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कनाडा की संस्थाओं से निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और यहां व्यापक अवसर, निरंतर वृद्धि, युवा आबादी, बढ़ती खपत तथा तेजी से विकसित हो रहे पूंजी बाजारों का अनूठा संयोजन निवेश के मजबूत अवसर प्रदान करता है।अर्थ4: गोयल स्टार्टअप गोयल ने भारत-जापान ‘शार्क टैंक’ स्टार्टअप श्रृंखला का दिया सुझाव तोक्यो, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकप्रिय ‘शार्क टैंक’ प्रारूप की तर्ज पर भारत-जापान स्टार्टअप श्रृंखला शुरू करने का बुधवार को प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के युवा स्टार्टअप को निवेशकों और संभावित कारोबारी साझेदारों से जोड़ना है।खेल13: खेल मांजरेकर मांजरेकर ने अनुशासनहीनता के मामलों में नरमी बरतने के लिए आईसीसी और बीसीसीआई को लताड़ा नयी दिल्ली, भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से जुड़े अनुशासनहीनता के मामलों से निपटने के तरीके को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में शुरू हुई लक्ष्मी योजना, महिलाओं के मिले 2,500, CM Rekha Gupta ने कही यह बड़ी बात
    Next Article
    मार्वल फैंस के लिए बड़ा तोहफा! Avengers: Endgame Encore नए फुटेज के साथ फिर से थिएटर्स में होगी रिलीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment