Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    London में CM Joseph Vijay का कार्यक्रम Metropolitan Police ने सुरक्षा कारणों से किया रद्द

    7 hours ago

    2

    0

    (अदिति खन्ना) लंदन, 15 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक मंगलवार को लंदन की सबसे ऊंची इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर इकट्ठा हुए। हालांकि, मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हस्तक्षेप करने के बाद विजय का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। विजय की टीम के एक सदस्य ने आयोजन स्थल के बाहर लाउडस्पीकर पर घोषणा की, “लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम यह कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं।सुरक्षा कारणों से हमें इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं मिली है।” कार्यक्रम स्थल पर विजय की झलक पाने के लिए कई घंटे से कतार में खड़े एक प्रशंसक ने कहा, “मुझे लगता है कि यह ठीक है, लेकिन हम सभी कई घंटे से इंतजार कर रहे हैं। यह वैसी भीड़ नहीं है, जैसी हम तमिलनाडु में देखते हैं।” तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने के लिए विजय के नेतृत्व में राज्य का एक प्रतिनिधिमंडल फिलहाल ब्रिटेन की यात्रा पर है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने लगभग 12,300 करोड़ रुपये के निवेश वाले कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।विजय के बुधवार को ब्रिटेन से भारत लौटने का कार्यक्रम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुए से हमले के मामले में Delhi Court ने आरोपी को किया बरी, साक्ष्यों में मिली खामियां
    Next Article
    Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment