Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिला:10 फरवरी से लापता था; घर वालों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    17 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी से लापता एक व्यक्ति का शव तालाब में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना धामपुर थाना क्षेत्र के बगदाद अंसार रोड पर स्थित एक तालाब की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरशद पुत्र अजगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरशद 10 फरवरी की शाम को एक दावत में खाना खाने के लिए घर से निकला था और तभी से लापता था। परिवार ने 12 फरवरी को धामपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। अरशद का शव मिलने से उसके परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि अरशद शराब पीने का आदी था। धामपुर के सीओ अभय पांडे ने बताया कि तालाब में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव की पहचान अरशद पुत्र असगर के रूप में हुई है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव ऋण शिविर में 150 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र:सीडीओ कृति राज ने किया नेतृत्व, 100 करोड़ का लक्ष्य
    Next Article
    मेरठ में हाई अलर्ट, जुमे और पीएम कार्यक्रम की तैयारी:संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा, शहरभर में पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment