Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हाई अलर्ट, जुमे और पीएम कार्यक्रम की तैयारी:संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा, शहरभर में पुलिस बल तैनात

    17 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रमजान के पहले जुमे की नमाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक के प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम और 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस और खुफिया विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर की प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सिविल लाइन, लिसाड़ी गेट, कोतवाली, ब्रह्मपुरी, देहली गेट समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ आगमन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री यहां रैपिड रेल कॉरिडोर के अंतिम स्टेशन तक पहुंच के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिला:10 फरवरी से लापता था; घर वालों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
    Next Article
    जाखा गांव में 16 बीघा तालाब पर कब्जे का आरोप:कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष, किसान नेता ने उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment