Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LPG किल्लत के बीच GAIL गैस की नई गाइडलाइन:मेरठ में कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन को 20 प्रतिशत कम गैस इस्तेमाल का आदेश

    12 hours ago

    1

    0

    देश भर में जहां LPG सिलेंडर को लेकर बवाल मचा हुआ है तो इसी के बीच PNG और CNG निर्माता कंपनी गेल गैस ने भी अपने ग्राहको के लिए नई गाइडलाइन जारी करते हुए कुछ दिशा- निर्देश जारी किए हैं और पालन न करने पर जुर्माने का भी प्रावधान रखा है। 20 प्रतिशत कम इस्तेमाल का आदेश मेरठ में गेल गैस के GM विनय कुमार ने बताया कि वैसे ताे हमारे पास अभी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लेकिन माहौल देखते हुए और भविष्य में कोई परेशानी ग्राहकों को न हो इसके लिए हमने अपने कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन वाले ग्राहको को 20 प्रतिशत गैस कम इस्तेमाल करने के दिशा- निर्देश दिए हैं। पालन नहीं तो पेन्लटी उन्होंने बताया कि क्योंकि गैस की सप्लाई 24 घंटे रहती है। इसलिए इस्तेमाल के मानक में पिछले 6 महीने का इस्तेमाल मुख्य रहेगा। यदि ग्राहक का पिछले छह महीनों का औसत से आने वाले महीने का बिल 20 प्रतिशत कम नहीं रहता तो ग्राहक पर जुर्माना लगाया जाएगा। घरेलू कनेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं विनय कुमार ने बताया कि घरेलू कनेक्शन पर अभी इसका कोई असर नहीं है। सामान्य रूप से ही सप्लाई की जा रही है। इसके साथ जब से LPG की किल्लत हुई है तब से हमारे पास नए कनेक्शन के लिए भी आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। 50000से ज्यादा कनेक्शन शहर में गेल गैस के लगभग 55000 कनेक्शन घरेलू और 200 से अधिक कनेक्शन कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल हैं। ऐसे में एक बड़ा वर्ग गेल गैस के भरोसे भी है। अगर कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल की तरह ही घरेलू गैस पर भी जुर्माने का प्राधान आ जाता है तो शहर में गैस को लेकर और भी ज्यादा समस्या हो सकती है। नए कनेक्शन की बढ़ी डिमांड़ कंपनी के GM ने बताया कि जब से शहर में LPG की समस्या बढ़ी है तब से हमारे पास नए कनेक्शनों के आवेदन भी बढ़े हैं। लोग गेल गैस में भी रूचि दिखा रहे हैं और क्योंकि हमारे पास घरेलू सप्लाई की कोई समस्या नहीं है इसलिए हम भी रोजाना ज्यादा से ज्यादा नए कनेक्शन लोगों को दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद से पहले टेलरों की दुकानों पर बढ़ी भीड़:महिलाएं कपड़ा खरीदकर अपनी पसंद के डिजाइन में करवा रहीं सिलाई
    Next Article
    मौलाना पर झाड़फूंक के बहाने छेड़छाड़ का आरोप:पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment