Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद से पहले टेलरों की दुकानों पर बढ़ी भीड़:महिलाएं कपड़ा खरीदकर अपनी पसंद के डिजाइन में करवा रहीं सिलाई

    14 hours ago

    1

    0

    ईद के करीब आते ही शहर के बाजारों के साथ-साथ टेलरों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। खासतौर पर महिलाओं के बीच इस बार फारसी सलवार, पाकिस्तानी सूट, शरारा और घरारा का ट्रेंड तेजी से देखने को मिल रहा है। टेलरिंग शॉप्स पर इन डिजाइनों के ऑर्डर लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे महिला टेलर भी इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि इस बार फैशन में हल्के और आरामदायक कपड़ों के साथ स्टाइलिश डिजाइन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसी वजह से फारसी सलवार और कच्ची कली वाले सूट महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इन सूटों की खासियत उनका अलग स्टाइल और आरामदायक फिटिंग है, जो त्योहार के मौके पर पहनने के लिए बेहतर माने जाते हैं। बाजार में इस बार पाकिस्तानी सूट भी काफी ट्रेंड में हैं। लंबी कुर्ती, चौड़ी सलवार और खूबसूरत कढ़ाई वाले इन सूटों को महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। कई महिलाएं बाजार से कपड़ा खरीदकर उसे अपनी पसंद के डिजाइन में सिलवाने के लिए टेलरों के पास पहुंच रही हैं। टेलरों का कहना है कि ईद से पहले काम काफी बढ़ गया है और कई दुकानों पर पहले से ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है। रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं नए डिजाइन लेकर आ रही हैं और अपनी पसंद के सूट सिलवा रही हैं। फैशन के इस बढ़ते ट्रेंड के चलते कई टेलरिंग शॉप्स पर देर रात तक काम चल रहा है, ताकि ईद से पहले सभी ऑर्डर समय पर पूरे किए जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 157 वाहनों के चालान:3.30 लाख रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस की प्रतिदिन कार्रवाई जारी
    Next Article
    LPG किल्लत के बीच GAIL गैस की नई गाइडलाइन:मेरठ में कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन को 20 प्रतिशत कम गैस इस्तेमाल का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment