Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौलाना पर झाड़फूंक के बहाने छेड़छाड़ का आरोप:पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुरमथुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मदरसे के मौलाना पर झाड़फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला किसी परेशानी के चलते बीती 7 मार्च को झाड़फूंक कराने के लिए मदरसे पहुंची थी। पीड़िता के अनुसार, मदरसे में मौजूद मौलाना ने पहले उसे झाड़फूंक करने के बहाने बैठाया और कुछ देर बाद बदनीयती से उसका हाथ पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि मौलाना ने उसके साथ जबरन गलत हरकत करने की कोशिश की। अचानक हुई इस हरकत से घबराई महिला ने विरोध किया और किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद महिला ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ 11 मार्च को वह थाने पहुंची और आरोपी मौलाना के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG किल्लत के बीच GAIL गैस की नई गाइडलाइन:मेरठ में कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन को 20 प्रतिशत कम गैस इस्तेमाल का आदेश
    Next Article
    फर्रुखाबाद में किसान ने फांसी लगाई:जमीन विवाद और आर्थिक परेशानी की बात आई सामने; छह बच्चों का पिता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment