Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LPG संकट: 60 प्रतिशत बढ़ी इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री:ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आउट ऑफ स्टॉक, बिजली के स्टोव सेकेंड आप्शन

    4 hours ago

    1

    0

    खाड़ी देशों में एलपीजी सप्लाई में आ रही रुकावटों का असर अब दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच शहर के कई व्यापारियों और घरों ने इंडक्शन कुकटॉप को विकल्प के रूप में अपनाना शुरू कर दिया है। बाजार से जुड़े लोगों के अनुसार पिछले तीन दिन में इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में करीब 60 फीसद तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने व्यापारियों और निवासियों से एलपीजी की खपत कम करने और बिना रुकावट काम जारी रखने के लिए इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकिंग अपना रहे है। यही वजह है कि बाजारों में इंडक्शन की खरीदारी तेजी से हो रही है। कम ऊर्जा में ज्यादा असरदार सुशील कुमार जैन ने बताया कि इंडक्शन कुकटॉप 90 से 92 प्रतिशत तक ऊर्जा दक्षता का दावा करते हैं, जबकि एलपीजी की ऊर्जा दक्षता लगभग 50 से 60 प्रतिशत मानी जाती है। इसका सीधा असर ऊर्जा खपत और खर्च पर पड़ता है। उनके अनुसार कमर्शियल किचन में इंडक्शन का उपयोग करने से ऊर्जा बिल में करीब 40 प्रतिशत तक कमी संभव है। ऑनलाइन में आउट ऑफ स्टॉक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इंडक्शन कुकटॉप आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है। नामी कंपनियों के इंडक्शन नहीं है। हालांकि लोकल कंपनियों के इंडक्शन बाजार में बिक रहे है। इसके अलावा दूसरी सबसे बड़ी डिमांड इलेक्ट्रिक स्टोव की है। 3 हजार से 5 हजार तक बाजार में मिल रहे है। गैस क्राइसेस के बीच इनकी खरीदारी भी बढ़ी है। घर-घर में बढ़ रहा उपयोग जैन ने बताया कि बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि शहरी इलाकों में करीब 12 से 15 प्रतिशत घर पहले से ही सिलेंडर की देरी या आपात स्थिति में बैकअप के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल करते हैं। पानी उबलने, चाय बनाने या जल्दी पकने वाले व्यंजन तैयार करने के लिए यह तेज और सुविधाजनक विकल्प साबित हो रहा है। व्यापारियों का मानना है कि मौजूदा समय में एलपीजी को लेकर जमाखोरी और कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका भी बनी रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनाई गई:सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष बोले- पहले पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य थे
    Next Article
    गोरखपुर में युवक को गोली मारने के 4 आरोपी गिरफ्तार:भाजपा नेता के बेटे से खरीदी थी पिस्टल, आरोपियों ने बुलाकर किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment