Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LPG संकट पर लोकसभा में विपक्ष ने नारेबाजी की:विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

    14 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ ही विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। संसद की प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। इसके बाद लोकसभा पहले 12 बजे तक और दूसरी बार 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। 2 बजे शुरू हुई कार्यवाही भी केवल 1 घंटा चली। इसके बाद लोकसभा को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर LPG संकट पर प्रदर्शन किया। राज्य भी 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है। PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया है कि TMC ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पद से हटाने का प्रस्ताव दोनों सदनों में दिया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि संकट विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए, लेकिन वह गैर-जिम्मेदाराना हरकत कर रहा है। संबोधन के दौरान सीतारमण ने बिजनौर के नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण से कहा कि आप अपने नाम के आगे से 'रावण' शब्द हटा लें, इनकी जगह 'विदुर' लगा लें, क्योंकि महाभारत खत्म होने के बाद विदुर बिजनौर आ गए थे। संसद के दोनों सदनों की पल-पल की कार्यवाही जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG संकट- पंजाब में सिलेंडर लेकर भागते दिखे लोग:₹2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर ₹4 हजार में बिक रहा; कांग्रेस का दिल्ली में चूल्हे लेकर प्रदर्शन
    Next Article
    राज्यसभा चुनाव- कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर:ओडिशा से 8 विधायक बेंगलुरु भेजे; हरियाणा में लंच पर बुलाया, कहा- 5 जोड़ी कपड़े साथ लाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment