Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़:फर्रुखाबाद में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, दूसरा गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान लूट के एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से उपेंद्र उर्फ रॉकी नामक आरोपी घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में कांस्टेबल दिग्विजय सिंह के हाथ में भी गोली लगी है, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी बीती रात एक ई-रिक्शा चालक के साथ हुई लूट की घटना में शामिल थे। इस मामले की जांच के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का इस्तेमाल किया गया था। सूचना मिली थी कि आरोपी उगरपुर के ट्यूबवेल और मंदिर के पास वाले रास्ते पर मौजूद हैं। इसके बाद मऊ दरवाजा और मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। पूछताछ में आरोपियों ने मोहम्मदाबाद की घटना के अलावा तीन माह पूर्व मऊ दरवाजा क्षेत्र में एक साइकिल सवार से लूट की बात भी कबूली है। उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है और मामले की विवेचना चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रविवार को भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय:लखीमपुर खीरी में शासन के निर्देश पर रजिस्ट्री का काम रहेगा जारी
    Next Article
    अस्पताल संचालिका से 20 लाख की ठगी:जंगल में खजाना मिलने की बात कहकर बनाया शिकार, सोने के सिक्के देने का लालच देकर ऐंठे रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment