Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लूट में बरामद नोटों की खुली सील पर जज नाराज:बोले- किसके आदेश पर खोली सील, एत्मादपुर थानाध्यक्ष को तलब कर मांगा जवाब

    3 hours ago

    1

    0

    लूट के एक मामले में बरामद नकदी को सील खोलकर अदालत में पेश किए जाने पर एडीजे-12 महेंद्र कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने इस पर सवाल उठाते हुए थाना एत्मादपुर के थानाध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। मामला थाना एत्मादपुर में दर्ज लूट और माल बरामदगी के मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें जितेंद्र सिंह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से बरामद करीब 2 लाख 90 हजार रुपये को सीलबंद कर रखा था। बाद में वादिनी श्रीमती राजकुमारी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एडीजे-12 की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बरामद नोटों को अवमुक्त कराने की मांग की। सुनवाई के दौरान जब थाना एत्मादपुर पुलिस बरामद नकदी अदालत में पेश करने पहुंची तो नोटों के बंडल की सील खुली पाई गई। इस पर एडीजे-12 महेंद्र कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए अदालत में सवाल किया कि आखिर सील किसके आदेश से खोली गई। अदालत ने बरामद नोटों की रंगीन फोटोस्टेट कराकर उनकी कॉपी अदालत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना एत्मादपुर के थानाध्यक्ष को 9 मार्च को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वार्म नाइट के हालात:रात का पारा सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक, एक सप्ताह तक लगातार बढ़ेगा तापमान
    Next Article
    सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक पड़ रही गर्मी:आगरा में रात का तापमान भी 3.5 डिग्री अधिक, 4 दिनों में 20 डिग्री से अधिक होगा न्यूनतम पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment