Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लूट में शामिल युवती का किन्नर होने का शक:फिरोजाबाद में फुर्ती और ताकत देखकर आशंका, सीसीटीवी फुटेज देखकर तलाश

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई 10 लाख रुपये की लूट में एक युवती की संलिप्तता सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में युवती की फुर्ती और ताकत देखकर पुलिस को संदेह है कि वह किन्नर भी हो सकती है। यह जिले में लूट की किसी घटना में युवती के शामिल होने का पहला मामला है। यह घटना सोमवार को सिरसागंज थाना क्षेत्र के अध्यापक नगर चौड़ी सड़क के पास हुई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बीज व्यापारी के कर्मचारी को घेर लिया और तमंचे के बल पर 10 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। सराय शेख निवासी बंटी कुमार पुत्र ऐदल सिंह इटावा रोड स्थित 'गणेश ट्रेडर्स' बीज भंडार में कर्मचारी हैं। सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे बंटी दुकान से 10 लाख रुपये नकद लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे। अध्यापक नगर, चौड़ी सड़क के पास पहुंचने पर पीछे से आई बाइक पर सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया था। बदमाशों की मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जिसमें सबसे पीछे एक युवती दोनों पैर करके बैठी थी। वह तेजी से उतरी, बंटी की मोटरसाइकिल को खींचकर रोका और बैग छीनकर भाग गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि युवती की फुर्ती और ताकत को देखते हुए संभवतः वह किन्नर भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि किन्नरों में फुर्ती के साथ ताकत भी होती है। सीओ के अनुसार, उनकी नौकरी में यह पहला मामला है जब लूट की किसी घटना में कोई युवती शामिल पाई गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई:ग्रामीणों ने हाथ-पैर बांधकर चौकी पहुंचाया, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
    Next Article
    बिथरी चैनपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद डॉ. राघवेन्द्र:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार गणेश यादव, बसपा से आशीष पटेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment