Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई:ग्रामीणों ने हाथ-पैर बांधकर चौकी पहुंचाया, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में बच्चा चोरी के शक में एक युवक को भीड़ द्वारा पकड़कर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए और उसे बेरहमी से पीटा, जिसके बाद उसे ई-रिक्शा में डालकर रुड़की चुंगी पुलिस चौकी तक ले जाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ युवक को “बच्चा चोर” कहकर संबोधित करती दिखाई दे रही है और उसे बांधकर ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है, जबकि वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। अफवाहों के आधार पर न करें कार्रवाई मामले में चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीण युवक को पकड़कर चौकी पर लाए थे। पुलिस ने जब जांच की तो युवक की पहचान सरवट निवासी शादिक पुत्र इकराम उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर शहर में इधर-उधर घूमता रहता है। इसके बाद पुलिस टीम उसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित उसके घर लेकर पहुंची और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, शहर कोतवाली के SSI नरेंद्र सिंह ने भी साफ किया कि क्षेत्र में बच्चा चोरी जैसी कोई घटना नहीं हुई है, बल्कि केवल शक के आधार पर युवक को पकड़ा गया था। यह घटना एक बार फिर भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने और अफवाहों के आधार पर कार्रवाई करने के खतरों को उजागर करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भरथना सीट पर भाजपा से सिद्धार्थ शंकर पहली पसंद:बसपा से कमलेश अंबेडकर पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    लूट में शामिल युवती का किन्नर होने का शक:फिरोजाबाद में फुर्ती और ताकत देखकर आशंका, सीसीटीवी फुटेज देखकर तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment