Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लद्दाख में चीन बॉर्डर के पास भारत ने खोदा 1 किलोमीटर गहरा गड्ढा, अंदर क्या निकला?

    20 hours ago

    1

    0

    1950 के आसपास चीन ने लद्दाख के अक्सई चिन्ह इलाके में एक सड़क बनाने से शुरुआत की थी और धीरे-धीरे भारत के करीब 42,000 किमी हिस्से पर कब्जा कर लिया। उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि वो तो बंजर इलाका है। वहां घास का एक तिनका तक नहीं उगता। लेकिन अब भारत ने इसी लद्दाख में दो होश उड़ा देने वाले चमत्कार कर दिखाए हैं। जवाहरलाल नेहरू ने लद्दाख की जिस जमीन को बंजर कहा था, अब उसी जमीन के 800 किमी इलाके में घास उगाई जा रही है। इसी के साथ लद्दाख के जिस इलाके में तापमान -25 तक पहुंच जाता है, उसी इलाके की जमीन में 1000 मीटर यानी करीब 1 किमी गहरा गड्ढा खोदा गया है। इसे भी पढ़ें: भारत के लिए रूस का बड़ा ऑफर, बड़े-बड़े देश हुए परेशान!इस गड्ढे से जो निकला है उसे देखकर होश उड़ जाएंगे। भारत की सरकारी कंपनी ओएनजीसी ने लद्दाख की पुगा घाटी में 1000 मीटर की गहराई पर एक जियोथर्मल कुआं यानी भूतापीय कुआं सफलतापूक ड्रिल कर लिया है। 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इस बर्फीले इलाके में भारत ने खुदाई करके जमीन के गर्भ से उबलता हुआ पानी और भाप निकाल ली है। अब जमीन की गहराई में पैदा होने वाली इस भाप से जिओथर्मल पावर प्लांट बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यह एक बहुत बड़ी सफलता है। वह भी चीनी बॉर्डर के पास। हम आपको बता दें कि यह भारत का सबसे गहरा जियोथर्मल कुआं है और इसी के साथ भारत का पहला जियोथर्मल पावर प्लांट बनने जा रहा है। इसे भी पढ़ें: NEET For MBBS Abroad: Russia में एडमिशन मिल भी गया तो NEET के बिना भारत में नहीं कर पाएंगे Practiceजियोथर्मल प्लांट बिजली बनाने के लिए धरती की गहराई में पैदा होने वाली कुदरती गर्मी का इस्तेमाल करता है। इसमें जमीन के नीचे से निकलने वाली सीधी भाप का उपयोग टरबाइन चलाने के लिए किया जाता है। जिससे लगातार बिजली बनती रहती है। आपको बता दें कि पृथ्वी की गहराई में मौजूद गर्म चट्टाने और मैग्मा पानी को उबालकर भाप में बदलते रहते हैं और अब इसी भाप को प्रेशर के साथ लद्दाख की जमीन के गर्भ से निकालकर बिजली पैदा करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वैज्ञानिक इन गर्म जल भंडारों तक पहुंचने के लिए जमीन में गहरे कुएं खोदते हैं। ऐसा ही कुआं सफलता पूर्वक लद्दाख में खोद लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    America-Iran में बड़ी सफलता! 60 दिन के Ceasefire पर बनी सहमति, नई Nuclear Deal की राह खुली।
    Next Article
    मौज से ट्रक में जा रहे थे पाक सैनिक तभी हुआ धमाका, उड़े चिथड़े, दहला इस्लामाबाद

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment