Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौज से ट्रक में जा रहे थे पाक सैनिक तभी हुआ धमाका, उड़े चिथड़े, दहला इस्लामाबाद

    21 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान पर एक साथ कई दिशाओं से हमले हुए हैं। पाकिस्तान में बॉर्डर से लेकर गली मोहल्लों तक इस वक्त दहशत फैली हुई है। भयंकर तबाही देखकर पाकिस्तान इस वक्त पागल हो चुका है। पाकिस्तान अब अपनी ही करतूतों की सजा भुगत रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में पाकिस्तान की बर्बादी साफ नजर आ रही है। एक तरफ बलूच फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तान पर एक बार फिर ऐसा हमला कर दिया है। ट्रेन के बाद अब बलूचों ने पाक सेना से भरे ट्रक को उड़ा दिया है। धमाका इतना भयानक था कि मौके पर ही लाशें बिछ गई। और सबसे बड़ी बात कल चीन ने पीओके का नाम लिया था। आज वहीं पर पाक सैनिकों की लाशें गिरी पड़ी हैं। वहीं दूसरी तरफ जिस आतंकी को पाकिस्तान ने सालों तक पाला पोसा वही अब पाकिस्तान को मिटाने की धमकी दे रहा है और वो भी खुलेआम और यह धमकी दी है लश्कर कमांडर सैफुल्ला कसूरी ने। दरअसल असली खेल शुरू हो चुका है पाकिस्तान के अंदर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन के दौरे पर गए थे। जहां शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हुए फिर से कश्मीर और पीओके का मुद्दा उठाया। इसे भी पढ़ें: Balochistan में बुद्धिजीवियों को धमकी? एक्टिविस्ट Sammi Deen ने CM Sarfaraz Bugti को घेराचीन और पाकिस्तान सीपीईसी प्रोजेक्ट के नाम पर भारत के बॉर्डर और विवादित इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। चीन और पाकिस्तान दोनों देशों ने मिलकर भारत को घेरने का सपना तो देख लिया लेकिन बीजिंग से बयान जारी होने के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि बलूचिस्तान में एक ऐसा धमाका हुआ जिसने पूरी पाकिस्तानी सेना को हिला कर रख दिया| मस्तुंग इलाके में पाकिस्तानी सेना का एक बड़ा काफिला गुजर रहा था और उसी वक्त बलूच लड़ाकों ने घात लगाकर हमला कर दिया| बेहद खतरनाक प्लानिंग के साथ लगाए गए आईडी ब्लास्ट ने सेना के ट्रक को हवा में ही उड़ा दिया| धमाका इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कई सैनिकों के चीथड़े उड़ गए। पूरा इलाका लाशों से भर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कम से कम आठ जवान मौके पर ही ढेर हो गए। यानी कल तक जो पाकिस्तान और चीन पीओके पर राजनीति कर रहे थे। आज उसी इलाके में पाक सैनिकों की लाशें बिछ गई हैं। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने मुनीर को हिला कर रख दिया। बलूच लड़ा के लगातार पाकिस्तान और सीपीसी प्रोजेक्ट्स को निशाना बना रहे हैं। उनका यह आरोप है कि पाकिस्तान उनकी जमीन गैस और संसाधनों को चीन के हवाले कर रहा है और यही वजह है कि अब बलूचिस्तान खुलकर पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल बैठा है और सिरदर्द भी बन चुका है। सबसे बड़ा झटका असीम मुनीर को इस वक्त लगा है क्योंकि पाक सेना प्रमुख लगातार बड़ी-बड़ी ढींगे हाक रहे थे कि बलूचिस्तान पूरी तरह से कंट्रोल में है। लेकिन इस हमले ने सभी दावों को धराशाई कर दिया, धज्जा उड़ा दी। अब हालात ऐसे हैं कि बलूच लड़ाके सीधे पाक सेना के काफिलों को उड़ा रहे हैं और पाकिस्तान कुछ भी नहीं कर पा रहा है। लेकिन पाकिस्तान की मुश्किलें बता दें कि यहीं खत्म नहीं होती।इसे भी पढ़ें: India के साथ खड़ा हो गया China! Pakistan हैरान, Shehbaz Sharif, Asim Munir के लौटते ही Jinping ने किया बड़ा खेल लश्कर तोयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी।  वही कसूर जिसे पाकिस्तान ने सालों तक पाला, इस्तेमाल किया, दुनिया के खिलाफ खड़ा किया। आज वही पाकिस्तान को धमका रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कसूरी खुलेआम धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। उसने यह कहा है कि अगर पाकिस्तान ने इजराइल को मान्यता दी या अब्राहम कॉड में शामिल हुआ तो पाकिस्तान पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। उसने यह कहा कि जो इजराइल को कबूल करेगा वो बर्बाद हो जाएगा। दरअसल आपको बता दें कि अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर यह दबाव बना रहा है कि वो इजराइल के साथ अपने रिश्ते सामान्य करें। लेकिन पाकिस्तान के लिए यह फैसला गले की हड्डी बन चुका है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    लद्दाख में चीन बॉर्डर के पास भारत ने खोदा 1 किलोमीटर गहरा गड्ढा, अंदर क्या निकला?
    Next Article
    भारत दुनिया का नया बॉस, मोदी के स्वागत को ऑस्ट्रेलिया तैयार, संसद में अल्बनीज ने किया बड़ा ऐलान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment