Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोधेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़:जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    1 hour ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामनगर तहसील स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान लोधेश्वर के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। मेले के चलते आसपास की दुकानें भी सज गई हैं, जहां श्रद्धालु पूजा सामग्री के साथ प्रसाद और अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। उन्नाव, कानपुर, झांसी, जालौन, सीतापुर, लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों से भी कांवड़िए गंगाजल लेकर भगवान लोधेश्वर का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। देर रात से ही बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देखें, 8 तस्वीरें… मंदिर परिसर के समीप स्नान कर श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा और उल्लास का माहौल है। भक्तों का विश्वास है कि शिवरात्रि और सावन में यहां जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सभी कष्ट दूर होते हैं। इस मंदिर की स्थापना पांडवों द्वारा की गई थी, ऐसी पौराणिक मान्यता है। फाल्गुन मेले का यहां विशेष महत्व है। कहा जाता है कि वेदव्यास मुनि की प्रेरणा से घाघरा नदी के तट पर कुल्छात्तर क्षेत्र में रुद्र महायज्ञ हुआ था और उसी दौरान शिवलिंग की स्थापना की गई। आज भी वहां प्राचीन यज्ञकुंड के अवशेष मौजूद बताए जाते हैं। शिवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए 5 डिप्टी एसपी, 9 इंस्पेक्टर और लगभग 1000 महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी बल, फ्लड कंपनी और अग्निशमन दल भी मौजूद है। पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि पर्व सकुशल संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान से जंग की अमेरिका ने पूरी की तैयारी, देखें US TOP-10
    Next Article
    बरेली में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर की पूजा, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment