Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब:35 शिवालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है, जहां वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालु भगवान शिव को गन्ने का रस, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। जिले के कुल 35 शिवालयों में यह उत्सव मनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी शिवालयों पर 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। फुरसतगंज स्थित तपेश्वर नाथ धाम और भाले सुल्तान थाना क्षेत्र स्थित डंडेश्वर नाथ धाम जैसे प्रसिद्ध मंदिरों पर स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात है। डंडेश्वर नाथ धाम गोमती नदी के किनारे स्थित होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशिक्षित नाविकों को भी मौके पर लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, मुकुटनाथ धाम और महादेवन सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे हैं। सभी मंदिर परिसरों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में महाशिवरात्रि पर विशेष प्रसाद वितरण:मंदिरों में दिनभर खीर, शाम को पांच क्विंटल दूध की ठंडाई भी वितरण होगा
    Next Article
    मेरठ में कांवड़ यात्री बेटे की मौत, पिता घायल:दिल्ली-दून हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment